Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
देखें, कैसे चाइना में तैयार की जाती है खाने पीने की ये नकली चीज़ें
खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट देख आम आदमी खुद को एकदम से ढगा हुआ महसूस करता है। लेकिन तब इंसान क्या करे जब आपके बाजार में खाने-पीने की चीज़ें बिल्कुल ही नकली आएं और आप उसे देख कर एक सेकेंड भी शक ना कर पाएं।
जी हां, आज हम आपको एक भयानक सच्चाई बताने वाले हैं, जिसे पढ़ कर आपकी दूर-दूर तक सोचने की क्षमता ही खतम हो जाएगी। चाइना का मार्केट भले ही कितना बड़ा क्यूं ना हो लेकिन धोखेबाजी में इनका कोई मुकाबलना नहीं है।
चाइना में ना केवल इलेक्ट्रॉनिक सामान ही बल्कि खाने-पीने की चीज़ें भी नकली बनती और धडल्ले से बिकती हैं। हमने पहले भी आपको चीन में तैयार होने वाले प्लास्टिक राइस के बारे में बताया था और आज भी हम कुछ चौकाने वाले खुलाने करने वाले हैं, जिसे आपको ध्यान से देखना होगा।
यह जानकारियां आपको डरा सकती हैं और आपके विश्वास को डगमगा सकती हैं इसलिये इसे ज़रा दिल थाम के पढ़ियेगा।

रसायनों और रंगों से बनाएं हुए नकली अंडे
ये अंडे alginic acid, पोटेशियम फिटकिरी, जिलेटिन, कैल्शियम क्लोराइड, पानी और कृत्रिम रंग से बनाए जाते हैं। अंडे के छिलके को जिसे हम एग शैल कहते हैं, उसे कैल्शियम कार्बोनेट से बनाते हैं। इन अंडों के सेवन से व्यक्ति को पागलपन के दौरे पड़ सकते हैं।
Source: althealthworks.com

सीमेंट से बने अखरोट
इन अखरोट को देखने से बिल्कुल भी नहीं पता चलेगा कि इनके अंदर सीमेंट भरा हुआ है। अखरोट के अंदर के सीमेंट को किसी कागज या कपडे़ से लपेट दिया जाता है, जिससे वह हिलाने पर आवाज ना करे। इसके अलावा ये असली अखरोट के मुकाबले ज्यादा भारी भी होते हैं, जिसके कारण दुकानदार अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।
Source: news.163.com

पॉर्क को बेचा जाता है बीफ बना कर
पॉर्क, प्रोटीन से भरा होता है और यह चाइनीज़ मार्केट में सस्ता भी बिकता है। इंडस्ट्री ने पाया कि अगर पॉर्क को रसायन और प्रेशर की मदद से बीफ बना कर बेचा जाए तो उन्हें ज्यादा प्रॉफिट होगा। कैमिकल के प्रयोग से पॉर्क के अदंर बीफ का स्वाद पैदा किया जाता है और बाजार में बेचा जाता है।
Source: www.chinasmack.com

औद्योगिक नमक को 'टेबल साल्ट " बना कर बेचा जाता है
औद्योगिक नमक में घातक कैमिकल होते हैं, जिससे कैंसर तो होता ही है और साथ ही यह शरीर को इतना कमजोर कर देता है कि वह आसानी से कैल्शियम को सोख नहीं पाता।

मिट्टी से बनाई जाती है काली मिर्च
यहां काली मिर्च को मिट्टी से तैयार किया जाता है जिसे खाने से हर तरह का गैस्ट्रिक इंफेक्शन हो सकता है।

प्लास्टिक राइस
प्लास्टिक राइस को बनाने के लिये आलू, शकरकंद और प्लास्टिक का प्रयोग किया जाता है। जो इसे असली चावल का आकार देने में सहायक होता है। इसे खाने से पहले तो पेट की बीमारियां होंगी और अगर नियमित तौर पर खाया गया तो, कैंसर भी हो सकता है।

प्लास्टिक और पेंट से तैयार की हुई पत्तागोभी
इस पत्तागोभी को देख कर आप पता ही नहीं लगा पाएंगे कि यह अलग अलग रंगों, प्लास्टिक और केमिकल से तैयार की हुई है।

कैसे पहुंचता है चीन का नकली खाना भारत
आज कल इंटरनेट के माध्यम से चीन का नकली खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। इसे eBay और Amazon जैसी बड़ी साइटों के माध्यम से ना केवल भारत बल्कि अन्य देशों तक बेचा जा रहा है।

हरी मटर
इस हरी मटर का खुलासा तब हुआ जब यह 20 मिनट तक पकाने के बाद भी नहीं पकी और इसका पानी पूरी तरह से हरा हो गया। इसमें से गंध भी आती है।

लहसुन
हमारे यहां 30 प्रतिशत लहसुन चाइना से आती है। यहां से आई हुई लहसुन में रसायन, पेस्टिसाइड और अन्य घातक चीजें मौजूद होती हैं।

सफेद और काली मिर्च पावडर
इनमें मिट्टी, आटा और लकड़ी का बूरा मिला हुआ होता है जिनसे इनका रंग बिल्कुल काली और सफेद मिर्च की तरह लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
