Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
5 किलो लूज़ किया है तो अब उसे बढ़ने ना दें, पढ़ें ये टिप्स
अगर आपने अपना वेट लॉस गोल पूरा कर लिया है तो, खुशी के मारे खाना ना शुरु कर दें। आपको समझना होगा कि वजन घटाने का सफर तो अब शुरु हुआ है, जिसमें आपको अब खुद का वजन मेंटेन रखना होगा।
SAVE OF THE DAY! 'It's Your Shopping Cart, Save it' 70% Off at Myntra
आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से सलाह देंगे कि वजन घटाने के बाद उसे किस तरह से मेंटेन कर के रखें, जिससे वह दुबारा न बढ़े। आइये पढ़ते हैं।

कुछ भी खाने से पहले दो बार सोंचे: खाने से पहले खुद से पूछें कि क्या यह भोजन आपको वर्कआउट करने की ताकत देगा या फिर यह सिर्फ आपका शरीर कैलोरी से भरेगा। इससे आपको खुद ही पता लग जाएगा कि आप क्या खाने वाली हैं।

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं: अपने वजन का 75 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से भरें, जैसे, वसा रहित मीट, बींस, दालें और अंडे आदि। इससे आपका मैटाबॉलिज्म बढेगा और आप आसानी से वजन मेंटेन कर सकेंगी। इसके साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करते रहें।

अपना फिटनेस टार्गेट तय करें: आप चाहें तो मैराथॉन दौड़ने के लिये प्रेक्टिस कर सकती हैं या फिर खुद का नाम जुंबा क्लास या स्विमिंग क्लास में लिखवा सकती हैं। अपने मन पसंद के कोई भी ऐसे काम करें जिससे आप को बहुत लगाव हो और आप उसे कभी ना छोड़ना चाहें।

दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाइये- कोशिश कीजिये आप दिनभर में थोड़ा थोड़ा खाती रहें, जिससे शरीर का मैटाबॉलिज्म बढे़। एक इंसान को नियम के तहत दिनभर में कुछ 4-6 मील खाने चाहिये तभी वह वजन कम कर पाएगा। इसमें तीन घंटे का गैप जरुर रखें।

खूब टहलिये: खुद को एक्टिव रखिये और दिनभर में 10000 कदम चलने का कोटा पूरा कीजिये। कभी कभार लिफ्ट की जगह पर सीढियों का भी प्रयोग कर लिया कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
