Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
अगर दिखे शरीर में कहीं भी सूजन, तुरंत खाएं ये खाद्य पदार्थ
हमारा शरीर कई रोगों से लड़ने की शक्ति रखता है और इसे यह शक्ति आहार से प्राप्त होती है। आहार में मौजूद पोषण तत्व शरीर को बलवान बनाते हैं।
परंतु कभी-कभी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारी के सामने हार जाती है। अतः खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अपने आहार में कुछ प्रज्वलनरोधी खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
सूजन भी एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली पर वक्त बेवक्त हावी होती रहती है। क्षतिग्रस्त ऊतकों व अनिश्चित संक्रमण के कारण रोगी का शरीर या जो़ड़ सूज जाते हैं। संधिवात गठिया, आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है।

अपौष्टिक आहार एवं आसपास मौजूद कीटाणु सूजन को बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा, चीनी, तेल व फैटी एसिड से युक्त खाद्य पदार्थ शरीर की सूजन को बढा सकते हैं। यदि आप इस बीमारी को काबू में करना चाहते हैं तो फास्ट फूड, जंक फूड व चीनी से भरे जूस का सेवन ना करें। शरीर में सूजन है तो जानिये उसके 5 कारणों के बारे में

बीमारी को गिरफ्त में लाने के लिए आपको सेहतमंद आहारों का सेवन करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से केवल सूजन को ही नहीं घटाएंगे बल्कि आपको अच्छा महसूस कराएंगे। क्योंकि आपका आहार ही आपको रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।

क्यूसेटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, केपसासिन, जिंजरोल, ब्रोमिलेन, कुरकुमिन जैसे मौलिक तत्व सूजन से लड़ने में आपकी मदद करेंगे। ये तत्व मसाले, मिर्च, अदरक व हल्दी में पाए जाते हैं।

सेब व चेरी में भरपूर मात्रा में क्यूसेटिन होता है व इनका सेवन सूजन को घटा सकता है। ब्रोमिलेन से युक्त अनानास गठिया के रोगियों के लिए लाभकारी है।

गोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी जैसी सब्जियां स्वाभाविक रूप से सूजन को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। आमतौर पर हर सब्जी में डलने वाला प्याज व लहसुन हर तरह की पीडा से लड़ने की हिम्मत देता है।

इन दोनों चमत्कारी खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में क्यूसेटिन पाया जाता है जिसके कारण ये कई बीमारियों से लड़ने व छुटकारा पाने में कारगर साबित होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications