Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
शरीर में सूजन है तो खाएं ये खाद्य पदार्थ, होगा लाभ
सूजन एक तरीका है जिसके द्वारा शरीर स्वयं को स्वस्थ बनाता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का एक हिस्सा है। हालाँकि जब यह नियंत्रण के बाहर हो जाता है तो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
अत: स्वयं को सूजन से बचाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ विशेष पदार्थों को शामिल करना चाहिए। कई ऐसे कारण है जिनके कारण शरीर पर सूजन आ सकती है।
कभी कभी ऊतकों (टिशूज़) में किसी प्रकार की खराबी के कारण सूजन आ जाती है तथा कभी कभी संक्रमण के कारण भी सूजन आ जाती है। इसमें अनुवांशिकी की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है क्योंकि रूमटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियाँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भी आ सकती है।

सूजन का कारण आहार और जर्म्स (रोगाणु) भी हो सकते हैं क्योंकि जो भी आप खाते हैं तथा आपके आसपास के वातावरण में पाए जाने वाले रोगाणु भी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सूजन पैदा कर सकते हैं जैसे शुगर (चीनी), विशेष प्रकार के तेल और फैटी एसिड्स।
सूजन को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए आपको फास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, मीठे पेय पदार्थ और कैंडी आदि नहीं खाने चाहिए।

इसके अलावा सूजन की संभावना को कम करने के लिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो आपके स्वास्थ्य के अनुकूल हों। ये खाद्य पदार्थ न केवल सूजन को प्राकृतिक रूप से कम करते हैं बल्कि आपको स्वस्थ होने का एहसास भी दिलाते हैं। वास्तव में आप जो भी पदार्थ खाते हैं वे संक्रमण से लड़ने में सहायता करते हैं।

आधारभूत तत्व जो आपको संक्रमण से लड़ने में सहायक होते हैं उनमें कुएरसेटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, कैप्सकन, जिन्जरोल्स, ब्रोमेलैन और कर्कुमिन शामिल हैं। ये आपको मसालों जैसे मिर्ची, अदरक और हल्दी में मिल सकते हैं।
सेब और चेरी जैसे फलों में कुएरसेटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इस प्रकार यह सूजन को कम करने में सहायक है। अनानास में ब्रोमेलिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो सूजन को दूर करने में सहायक है।

विभिन्न सब्जियां जैसे पत्तागोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी और केल भी सूजन को प्राकृतिक और प्रभावी तरीके से कम करते हैं। प्याज और लहसुन भी दो चमत्कारी खाद्य पदार्थ हैं जो कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं। ये मानव शरीर को तकलीफ देने वाली कई बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं। इनमें अद्भुत चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं तथा इनमें कुएरसेटिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











