Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप अभी भी अखबार में लिपटा हुआ खाना खाते हैं?
अगर आप अखबार में लपेट कर या अखबार पर रख कर खाना खाते हैं तो सावधान हो जाएँ, क्योंकि यह बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।
अगर आप अखबार में लपेट कर या अखबार पर रख कर खाना खाते हैं तो सावधान हो जाएँ, क्योंकि यह बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। गर्म भाजी, पकोड़े और मसालेदार भेल अखबार में लपेट कर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, लेकिन यह स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक है।
Snapdeal Unbox Cash-Free Sale! Get Upto 80% Off on Fashion, Extra 10% With Axis Bank Cards*
इसमें मिलने वाला ऑइली खाना सबसे ज्यादा नुक्सानदेह होता है क्योंकि अखबार की इंक इस खाने में मिल कर आपके पेट में जाती है। यह इंक केमिकल की बनी होती है जिससे आपको कई सारी बीमारियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भूल कर भी न करें ये गलती नहीं तो शहद बन जाएगा जहर...
जो इंक अखबार में छपाई के लिए इस्तेमाल होती है उसमें हानिकारक रसायन होते हैं जिससे आपको कैंसर भी हो सकता है। जिन लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जैसे बच्चे और बुजुर्ग वे इससे बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।

इसके कंभीर प्रभावों को देखते हुए (एफएसएसएआई) फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैन्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने अभी हाल ही में चेतावनी दी है कि अखबार में लिपटा हुआ खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसीलिए आज हम आपको इसके कुछ हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1. मूत्राशय और फेफड़ों का कैंसर:
अखबार की इंक को जल्दी सूखने के लिए उसमें कुछ केमिकल मिलाये जाते हैं और यही केमिकल ऑयली खाने में चिपक कर आपके पेट में जाते हैं जिससे मूत्राशय और फेफड़ों का कैंसर भी होसकता है।

2. हार्मोन को प्रभावित करते हैं
अखबार में इस्तेमाल होने वाली इंक कुछ हानिकारक केमिकल होते हैं जो हार्मोंस पर प्रभाव डालते हैं। जिससे बहुत सारी स्वास्थ संबंधी परेशानियाँ होती हैं।

3. पाचन समस्या
अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली इंक में डिससोबूटिल फथलेट पाया जाता है जिससे गंभीर पाचन समस्या पैदा हो सकती हैं।

4. प्रजनन शक्ति
महिलायों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अखबार की इंक में पाए जाने वाले केमिकल उनकी प्रजनन शक्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
