Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
शरीर की सूजन कम करनी है तो पियें "जौ का पानी"
क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके शरीर का वजन उतना नहीं है जितना कि आपके चेहरे तथा शरीर के अन्य भाग से लगता है? कहने का मतलब है कि क्या आपके शरीर में सूजन दिखाई देती है जो आपको मोटा महसूस करवाती है।
अगर शरीर में सूजन है तो इस प्रक्रिया को वॉटर रिटेंशन कहते हैं यानी शरीर में पानी की वजह से सूजन होना। यदि आपको शरीर की सूजन कम करनी हो तो नमक का सेवन कम करें। इसके अलावा कई अन्य घरेलू तरीके भी हैं, जो वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करेंगे।
ऐसे आहार का सेवन करें जिसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक हो जो शरीर की सूजन कम करे, जैसे "जौ"। जौ, मधुमेह रोगियों के लिये भी काफी अच्छा माना जाता है और साथ ही यह मोटापा भी घटाता है।
अगर आपको अपने शरीर की सूजन कम करनी है तो जौ का पानी पीना शुरु कर दें। आइये जानते हैं इसके बारे में अच्छे से...

जौ किस तरह से करता है मदद
जौ का सेवन करने से आपको बार बार पेशाब लगेगी, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे। नियमित रूप से नींब और जौ के पानी का सेवन करने से किडनी के स्टोन भी निकल जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गर्भवती महिलाओं के पैरों की सूजन को जौ का पानी पी कर ठीक किया जा सकता है।
जौ का पानी कैसे प्रयोग करें?
जौ को 3-4 कप पानी में 15-20 मिनट तक उबालें। फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। उसके बाद इसमें स्वाद के लिये नींबू या संतरे का रस मिलाएं। इसे रोजाना पीने से शरीर की सूजन कम हो जाएगी। आप चाहें तो रातभर के लिये जौ को पानी में भिगो दें और दिन में उसी पानी को दो बार पियें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications