Latest Updates
-
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ
आजकल लोग बाजार से लाया हुआ गेहूं का आटा खाते हैं जिसमें बिल्कुल भी चोकर नहीं होता। इसलिये हमारी सलाह कि आपको चक्की का मोटा आटा खाना चाहिये क्योंकि उसमें चोकर होता है। आटे में चोकर होने की वजह से रोटियां भले ही थेाड़ी बेस्वाद लगे लेकिन वह इतनी पौष्टिक होती है कि आप सोंच भी नहीं सकते।
READ: जानें, नरम-नरम रोटी बनाने के सिंपल तरीके
चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होती और ना ही पेट भारी रहता है। यदि आप पेट हमेशा साफ रहेगा तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।
चोकर, गेहूं के छिलके को कहते हैं। इसमें कैल्शियम, लोह, विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और भूख भी बढाते हैं।
चोकर युक्त आटा ना केवल रोटी बनाने बल्कि केक आदि बनाने में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करे और पूरा फायदा उठाएं। बाजार से आटा ना खरीद कर चोकरयुक्त आटा ही पिसवाएं। अब आइये जानते हैं चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में:

नहीं होता कब्ज
चोकर युक्त आटे में ढेर सारा फाइबर होता है, जो कि पेट में कब्ज नहीं होने देता। यह आसानी से आंतों से मल को निकाल देता है।

मोटापा घटाए
इसी रोटियां खाने से पेट पूरी तरह से भर जाता है और किसी दूसरे अन्य को बार बार खाने की जरुरत नहीं पड़ती। ऐसे में अगर वजन कम कर रहे हों तो चोकर युक्त रोटियां ही खाएं।

आंतों की बीमारी नहीं होती
इसे खाने से आंतों की बीमारी नहीं होती तथा यह बवासीर आदि रोगों को भी दूर कर देता है।

कोलेस्ट्रॉल संतुलित करे
यह आमाशय के घाव ठीक करता है तथा हृदय रोगों और कोलेस्ट्रोल से भी शरीर की रक्षा करता है।

गॉलस्टोन्स से बचाए
इसे खाने से महिलाओं को गॉलस्टोन नहीं होता क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर हेाता है



Click it and Unblock the Notifications