लिवर को रखना है स्‍वस्‍थ तो खाएं ये हेल्‍दी फूड

By Super

लि‍वर या जिसे जिगर भी कहा जाता है, शरीर के सबसे महत्‍वपूर्ण अंगों में से एक है जिसका वजन लगभग 1.3 किलोग्राम होता है। लि‍वर, एक प्रकार की ग्रंथि होती है जिससे शरीर के अन्‍य भागों के लिए आवश्‍यक पदार्थों का स्‍त्राव होता है।

लिवर ही शरीर का एक ऐसा हिस्‍सा है जो अंग और ग्रंथि; दोनों है। एक स्‍वस्‍थ लिवर , रक्‍त को शुद्ध, विषाक्‍तरहित कर देता है और पोषक तत्‍वों को अवशोषित करके मल आदि को बाहर निकालने की प्रक्रिया में शरीर में अहम भूमिका निभाता है।

अगर लिवर के इतने काम हैं तो इसे स्‍वस्‍थ बनाएं रखना बेहद आवश्‍यक होता है। ऐसे में आपको ध्‍यान रखना होगा कि आप अपनी जीवनशैली को दुरूस्‍त बनाएं रखें और शरीर को स्‍वस्‍थ बनाने वाले भोजन का सेवन ही करें।

लिवर को स्‍वस्‍थ बनाएं रखने के लिए कुछ विशेष खाद्य पदार्थों के बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं। जानिए लिवर के लिए स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक खाद्य पदार्थों के बारे में:

 Best Foods That Are Healthy For Liver

1. लहसुन - लहसुन में कोलेस्‍ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्‍तर कम करने के गुण होते हैं जिससे लिवर पर जोर कम पड़ता है। इस तरह, इसका सेवन करने मात्र से ही लिवर के संचालन में सरलता आ जाती है और पाचन सम्‍बंधी गड़बडियां भी सही हो जाती हैं।

2. अंगूर -
अंगूर में विटामिन सी होता है, साथ ही इसमें पेक्टिन और एंटीऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे लिवर की क्‍लीनिंग प्रॉसेस अच्‍छी रहती है। ग्रेपफ्रूट में फ्लोवेनॉयड भी होता है जिससे लिवर स्‍वस्‍थ बना रहता है। साथ ही इसके सेवन से वसा भी नहीं बढ़ता है, जिसे पचाने में लिवर को कोई जोर नहीं लगाना पड़ता है।

Foods That Are Healthy For Liver

3. चुकंदर - चुकंदर, रक्‍त बनाने के साथ-साथ लिवर के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लैवोनॉयड्स और बीटा-कारोटीन होता है जिससे लिवर अच्‍छी तरह काम करता है।

Foods That Are Healthy For Liver 2

4. नींबू - नींबू में कई गुण होते हैं, जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि इसमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट डी लिमोनेन भी होता है जो शरीर में अच्‍छे एंजाइम्‍स को एक्टिव कर देता है।

Foods That Are Healthy For Liver 3


5. ग्रीन टी -
हर दिन ग्रीन टी पीने से शरीर की विषाक्‍तता समाप्‍त हो जाती है, यानि सारे टॉक्सिन निकल जाते हैं। एेसे में अपने आप लिवर का काम कम हो जाता है।

2002 में इस संदर्भ में अध्‍ययन से यह बात स्‍पष्‍ट रूप से सामने आई थी कि ग्रीन टी, लिवर में लिपिड कैटाबोल्जि़म को बढ़ाने में मदद करती है जिससे वह हेल्‍दी हो जाता है। अब आप इस आधार पर, अपने लिवर को स्‍वस्‍थ बनाएं रखने के लिए हर संभव प्रयास करें और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक चीजें ही खाएं। धूम्रपान न करें, शराब का सेवन भी हानिकारक होता है। इससे लिवर को क्षति पहुँचती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Thursday, March 24, 2016, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion