Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बेहतरीन प्राकृतिक एंटीबायोटिक
बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक का सेवन या उनका लगाना बेहद आवश्यक होता है। एंटीबायोटिक से बैक्टीरिया का विकास नहीं हो पाता है और एक समय के बाद उनका खात्मा हो जाता है। अलग-अलग बैक्टीरिया के लिए अलग-अलग एंटीबायोटिक होते हैं।
डॉक्टर अक्सर हमें एंटीबायोटिक तब देते हैं जब हम बीमार पड़ जाते हैं लेकिन इन एंटीबायोटिक के साइडइफेक्ट भी बहुत होते हैं। बहुत ज्यादा इन्हें खाने से इनका असर कम होने लगता है और साधारण बैक्टीरिया भी जल्दी से नहीं मर पाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्राकृतिक एंटीबायोटिक या हर्बल एंटीबायोटिक पर ज्यादा विश्वास रखें क्योंकि इनके साइडइफेक्ट नहीं होते हैं।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही हर्बल एंटीबायोटिक के नाम बता रहे हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं और कुछ गंभीर बीमारियों जैसे- टीबी, टायफाइड आदि में लाभ प्रदान करते हैं।
इन एंटीबायोटिक के लिए आपको बाजार तक दौड़ने की जरूरत भी नहीं होगी, घर में आपकी किचेन के भीतर ही सारे एंटीबायोटिक मौजूद हैं बस आपको जानने की जरूरत है कि आपको किसका सेवन करना है। जानिए इस बारे में अन्य बातें:

हल्दी -
हल्दी कई लाभकारी गुणों से भरपूर होती है और बैक्टीरिया को मारने में सक्षम होती है। इसलिए कई रोगों में इसे लाभप्रद माना जाता है। साथ ही शरीर की क्रियाविधि को दुरूस्त बनाएं रखने में भी यह सहायक होती है। इसे लगाने से घाव भी बहुत जल्दी भर जाता है।

अदरक-
अदरक के सेवन से कई प्रकार के संक्रमण एकआध दिन में ही सही हो जाते हैं। सांस सम्बंधी समस्या होने पर अदरक सबसे ज्यादा फायदा करती है।

नीम -
नीम के गुणों से हम सभी परिचित हैं। दाने हो या मुहांसे, नीम का लेप चेहरे को संक्रमणमुक्त कर देता है। चेचक या खसरा होने पर भी नीम के पत्ते को उबालकर स्नान करने से संक्रमण जल्दी से सही हो जाता है। कैविटी में भी नीम फायदा करता है।

शहद -
शहद सबसे अच्छा एंटीबायोटिक होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीमाईक्रोबियल गुण होते हैं। यह मल्टीपल लेयर वाले इंफेक्शन को भी सही कर देता है और इतनी मजबूती प्रदान करता है कि अगली बार ऐसी समस्या न हो। चेहरे के लिए यह सबसे लाभकारी होता है।

जैतून का तेल -
जैतून का तेल कई प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमण का सही कर सकता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं।

ओरीगेनो तेल
ओरीगेनो का तेल, बैक्टीरिया को दूर भगाने में काफी कारगर होता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
