Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बार-बार अगर किसी चीज़ को खाने का मन करे तो आपको हो गई है ये बीमारी...
कभी कभी हमें कुछ विशेष खाद्य पदार्थ खाने की इतनी अधिक इच्छा होती है कि हम उसी समय किसी भी कीमत पर उसे खाना चाहते हैं। जब हम उन्हें खा या पी लेते हैं तब हम प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करते हैं।
हालाँकि कुछ विशेष खाद्य पदार्थ खाने या पीने की इच्छा शरीर में किसी बीमारी की उपस्थिति का संकेत देती है। क्या आपको कभी बार बार पानी पीने की इच्छा हुई है?
कसरत के बाद प्यास लगना या धूप में बहुत देर तक रहने के बाद प्यास लगना सामान्य बात है। हालाँकि यदि ऐसा नहीं है तथा फिर भी आपको बार बार प्यास लग रही है तो यह एक असामान्य बात है।

यह लक्षण इस बात का संकेत है कि आप डाइबिटीज़ से ग्रस्त हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पानी को शरीर से बाहर निकालने के लिए आपको बार बार पेशाब करने भी जाना पड़ता है। जब आपको डाइबिटीज़ होता है तो रक्त में उपस्थित शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
इस शुगर को शरीर से बाहर निकालने के लिए किडनी को अतिरिक्त काम करना पड़ता है। जब किडनी यह काम नहीं कर पाती तो अतिरिक्त शुगर पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाती है।
क्या कभी आपको नमक खाने की इच्छा हुई है? अधिक नमक खाने की इच्छा एडिसन नामक बीमारी की ओर संकेत करती है जिसमें गुर्दे से संबंधित अंग हारमोंस का उत्पादन नहीं कर पाते। कॉर्टिसोल और अल्डोस्टेरोन जैसे हार्मोंस के स्त्राव में कमी आने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

हम सभी को चॉकलेट बहुत पसंद है। हम में से अधिकाँश लोगों के लिए बचपन से ही चॉकलेट खुशी का एक स्त्रोत रही है। परन्तु इसे खाने की असामान्य इच्छा शरीर में मैग्नीशियम की कमी की ओर संकेत करती है। शरीर के प्रत्येक उतक को ठीक तरह से काम करने के लिए मैग्नीशियम बहुत आवश्यक होता है। यह शरीर में विटामिन बी की कमी की ओर भी संकेत करता है।

हम सभी को तले हुए पदार्थ पसंद होते हैं। हालाँकि यदि इसे खाने की इच्छा सीमा से परे हो तो यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की कमी है। तो इन इच्छाओं पर ध्यान दें तथा पता लगायें कि ये इस बात का संकेत तो नहीं है कि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
