Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
गुर्दे की पथरी में रामबाण का इलाज करेगा एप्पल साइडर वेनिगर
गुर्दे की पथरी आज कल काफी आम सी बीमारी हो गई है जो कि पानी कम पीने की वजह से ज्यादा होती है। मूत्र में घुले हुये खनिजों के जमा होने की स्थिति गुर्दे की पथरी को बनाती है। कम मात्रा में मूत्र का होना, तरल पदार्थों को कम पीना और पानी की अत्यन्त कमी इस स्थिति के बढ़ने के कारण हैं।
अगर समय रहते गुर्दे की पथरी की समस्या पर ध्यान ना दिया गया तो पेशाब की नली ब्लॉक हो सकती है और बड़ा खतरा सामने आ सकता है। अगर गुर्दे में छोटे पत्थर हैं तो उसे एप्पल साइडर वेनिगर के प्रयोग से पिघलाया जा सकता है।
READ: शरीर के लिये लाभकारी गुणों वाला सेब का सिरका
सेब का सिरका काफी तेज़ होता है, जिसे पानी के साथ घोल कर पीने से कई बीमारियों का नाश होता है। यह नए किडनी स्टोन को बनने से भी रोकता है। यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है, जिससे हाइड्रोक्लोरिक एसिड शरीर के अंदर जमा नहीं हो पाता, जो कि एसिड बनाने का कार्य करता है।
एप्पल साइडर वेनिगर पीने से कुछ ही दिनों में पेशाब की नली दृारा गुर्दे की पथरी घुल कर निकल जाती है। अब आइये जानते हैं कि एप्पल साइडर वेनिगर को को हम किन किन चीज़ों के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
READ: पित्ताशय की पथरी के 11 घरेलू उपचार
इस बात का भी ख्याल रखें कि इस उपचार के साथ साथ आपको ढेर सारा पानी भी पीना होगा, जिससे शरीर हमेशा हाइड्रेट रहे और किडनी स्टोन दुबारा ना हो।

1. एप्पल साइडर वेनिगर और पानी
1 कप पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाएं और पी लें। इस उपचार को हफ्ते में दो बार करें। इसके साथ साथ आपको ढेर सारा पानी भी पीना चाहिये जिससे शरीर से गंदगी बाहर निकल सके।

2. वेनिगर, पानी और बेकिंग सोडा
1 गिलास पानी में 2 टीस्पून बेकिंग सोडा और आधा टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं और पी लें। इसे एक दिन में तीन बार करें, जिससे फायदा मिलेगा। सोडा से शरीर में मौजूद एसिड कम होगा।

3. सिरका और शहद
इस घोल को तैयार करने के लिये 1 चम्मच सिरका और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में 2 या 3 बार लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को पानी में भी मिला कर पी सकते हैं।

4. सिरका, नारियल तेल और पानी
एक गिलास में 2 कप पानी लें और उसमें 2 टीस्पून नारियल तेल और 2 चम्मच सिरका मिक्स कर के पी लें। इस उपचार को तब तक करें जब तक कि स्टोन गायब ना हो जाए।

5. सिरका, शहद और बेकिंग सोडा
एक गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर, शहद और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। इस उपचार को किडनी स्टोन खतम हो जाने तक लेते रहें।

एप्पल साइडर वेनिगर का लेप
आप चाहें तो सिरके का लेप ऊपरी तौर पर लगा भी सकते हैं। इसके लिये 3 चम्मच पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिला कर हल्का गरम कर लें। अब इस घोल में एक साफ कपड़ा भिगोइये और निचोड़ कर शरीर के उस हिस्से पर सेंकिये जहां किडनी स्टोन की वजह से दर्द होता हो। इस विधि को दिन में 3 बार दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
