Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ठंडी बहुत लगती है? तो आयन युक्त आहार है इसका जवाब
सर्दियों में आप चाहे जितने कपड़े पहन लें मगर ठंड उतनी ही लगती है। कई लोग सोंचते हैं कि उन्हें दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा ठंड महसूस होती है, क्या आपको भी ऐसा लगता है? हो सकता है कि आपके अंदर आयरन यानी लौह की कमी हो, इसलिये आपको ज्यादा ठंड लगती हो।
READ: 10 आहार जो इस ठंड बनाएं त्वचा को चमकदार
मगर यह कैसे मुमकिन है? इसके लिये आपको यह जानना होगा कि हमारे शरीर की मासपेशियों, अंगो और टिशूज़ को काम करने के लिये ऑक्सीज़न की आवश्यकता पड़ती है, जिसको रक्त शरीर के हर भाग तक पहुंचाने का कार्य करता है। अब अगर रक्त में आयरन नहीं होगा तो वह ऑक्सीजन को कैसे पहुंचा पाएगा।
यदि शरीर में अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा तो शरीर को ठंड महसूस होगी। महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है क्योंकि पीरियड्स के दौरान उनके शरीर से काफी मात्रा में ब्लड निकल जाता है और वह एनीमिया का शिकार हो जाती हैं।
READ: टीनेजर्स के लिए आइरन से भरपूर रेसीपी
अगर आप चाहें तो आप को भी आयरन कुछ खाद्य पदार्थो की मदद से मिल सकता है। इन्हें नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें और सर्दियों में ठंड से बचे रहें।

गुड
गुड में ढेर सारा आयरन होता है जो ना केवल मीठे की तलब को कम करता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सर्दी-जुखाम से लड़ने में भी सहायता पदान करता है। आप चाहें तो सर्दियों में चिक्की का मज़ा ले सकते हैं।

खजूर
इसमें लौह की मात्रा होने के साथ रेशे भी होते हैं जो कब्ज से निजात दिलाता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल से भी मुक्ती मिलती है। इसको खाने से शरीर ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

कमल ककड़ी
इसे सब्जी तथा अचार बनाने के लिये यूज़ किया जाता है। इसमें ढेर सारा आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढाता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और फाइबर होता है।

बीटरूट
इसे सदाल या फिर इसकी सब्जी बना कर खा सकते हैं। इसमें फोलिक एसिड और आयरन होता है। इसके साथ ही इसे खाने पर आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा जो सर्दी जुखाम से आपकी रक्षा करेगा। इसे बुखार उतारने में भी यूज़ किया जाता है।

आमला
इसमें विटामिन सी और आयरन दोनों ही अच्छी मात्रा में होते हैं। आमले को हमेशा कच्चा ही खाएं क्योंकि पकाने पर यह अपनी एंटीऑक्सीडेंट पावर को खो देता है। यह पेट के एसिड को भी बैलेंस करता है।

चाय-कॉफी ना पियें
ज्यादा चाय काफी पीने से शरीर की आयरन सोखने की क्षमता कम हो जाती है। इसकी जगह पर आप गरमा गरम सूप पी सकते हैं। जिससे आपके सर्दी भी नहीं लगेगी और आयन भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
