Latest Updates
-
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
जरा बच के... ये 11 तरह के फूड पैदा करते हैं एसिडिटी
आम भाषा में बात की जाए, तो एसिडिटी की समस्या तब पैदा होती है जब पेट में खाना पचाने वाला अम्ल जरुरत से ज्यादा बनने लगे और रोगी के सीने या छाती में जलन पैदा करें। हम में से बहुत से लोग हैं जिन्हें यह समस्या काफी होती है और वे चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते।
अगर आपको पता चल जाए कि कौन - कौन से फूड ऐसे हैं, जिन्हें खाने से एसिडिटी होती है, तो आपकी लाइफ काफी आसान हो सकती है। हम अक्सर इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और भूख लगने पर जो कुछ भी सामने होता है, उसे ही खा लेते हैं। ऐसे में हम मसालेदार या ढेर सारी चाय या कॉफी पी जाते हैं, जो हमें काफी नुकसान करती है।
अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं, तो कोशिश करें कि उसके साथ तला-भुना या मसालेदार भोजन ना खाएं क्योंकि इससे भी आपको एसिडिटी हो सकती है। ऐसे ही अन्य भोजनों के बोर में जानने के लिये पढ़ें यह आर्टिकल और खुद को बचाएं एसिडिटी से।

मसालेदार भोजन
मिर्च या अन्य मसालों के साथ बना भोजन बहुत अम्लीय होता है। गरम मसाले से बना हुआ अचार, मसालेदार सॉस, चटनी और खाद्य पदार्थ इस कैटेगरी में आते हैं।

चॉकलेट
चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होती है, लेकिन इसमें ढेर सारी कैफीन, कोकोआ और हाई मात्रा में फैट पाया जाता है, ये तीनों चीजे़ एसिडिटी पहुंचाते हैं। डार्क चॉकलेट में मिल्क चॉकलेट के मुकाबले थोड़ा कम एसिड होता है।

सॉफ्ट ड्रिंक
इन पेय पदार्थों में ना केवल एसिडिक एजेंट होते हैं बल्कि इनमें जो कार्बोहाइड्रेट बबल्स पाए जाते हैं, वे पेट में जा कर फैलते हैं जो कि पेट के एसिड को ऊपर की ओर ढकेलते हैं। अगर आप डिनर में साफ्ट ड्रिंक पियेंगे तो, रात में आपका सीना जलने की शिकायत हो सकती है।

फ्राइड फूड
डीप फ्राइड फूड खाने से सीना जलने की शिकायत हो सकती है क्योंकि इसमें ढेर सारा फैट होता है, जो कि आपके पेट में लंबे समय तक के लिये बना रह सकता है। इससे पेट में अत्यधिक एसिड बनने लगता है और पाचन क्रिया को परेशानी झेलनी पड़ती है।

कुकीज़, ब्राउनीज़ और ऐसे ही अन्य आहार
बेक और प्रोसेस्ड किये हुए आहार जिनमें ढेर सारी मात्रा में शक्कर मिलाई जाती है, वे एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। मैदा और चीनी खाने से पेट में भारी मात्रा में एसिडिटी हो सकती है। इसके अलावा फूड कलर, फ्लेवर्स और प्रिज़र्वेटिव्स से भी नुकसान होता है।

शराब
बीयर, वाइन और शराब आदि को अगर ऊ पर बताए गए भोजन के साथ लिया जाए तो, एसिडिटी हो सकती है।

बटर और चीज़
फ्राइड फूड की ही तरह बटर और चीज़ खाने से भी आपको एसिडिटी हो सकती है क्योंकि ये हजम होने में लंबा समय लेते हैं।

मेवे
इनमें हेल्दी फैट्स जैसे, ओमेगा 3 पाया जाता है, जो कि एसिडिटी पैदा करता है।

बीफ, पॉर्क और भेंड का मीट
इन मीट्स में भारी मात्रा में फैट हेाता है जो कि एसिडिटी पैदा करता है। अगर आपका मांस खाने का मन करे तो आप चिकन या मछली का सेवन आराम से कर सकते हैं।

चाय और कॉफी
दिन में एक या दो चाय/कॉफी पीने से कुछ नहीं होता मगर हर घंटे चाय-कॉफी पीना एसिडिटी बनाती है।

टमाटर, संतरे और अन्य सिट्रस फल
ये भले ही कितने स्वादिष्ट और पौष्टिक हों, लेकिन अगर इन्हें खाली पेट खाया जाए, तो यह काफी एसिडिक होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
