Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कफ से तुरंत छुटकारा दिलाए अदरक और नमक
अदरक हमारी रसोंई का एक बड़ा हिस्सा है। इसे भोजन के साथ साथ चाय बनाने में भी प्रयोग किया जाता है। यह पेट की हर बीमारी से राहत भी दिलाती है।
पर क्या आप जानते हैं कि अदरक का एक टुकड़ा बलगम यानी कफ से लड़ने में कितना अहम हिस्सा निभाती है? आइये जानते हैं अदरक और नमक किस तरह से भयंकर कफ को भी दूर कर देती है।

अदरक कैसे होती है मददगार
अदरक, सांस वाली नली के संकुचन में आ रही बाधा को कम करती है। जिससे सूखी खांसी से निपटने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो गले और सांस लेने वाली नली में जमा टॉक्सिन को साफ करता है और कफ को बाहर निकालता है।

यही नहीं अदरक में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस को दूर करने में लाभदायक होते हैं। यदि अदरक में नमक मिला दिया जाए तो इसकी ताकत दोगुनी बढ़ जाती है क्योंकि नमक गले में फसे म्यूकस को निकालने में तेजी से मदद भी करता है और बैक्टीरियल ग्रोथ को भी रोकता है।
कैसे करें प्रयोग
हांलाकि अदरक और नमक को एक साथ चबाने से बहुत ज्यादा असर होता है लेकिन बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते। इसलिये अच्छा है कि आप इसका थेाड़ा सा काढ़ा बना कर पी जाएं।


अदरक और नमक: अदरक को छील कर धो लें और छोटे पीस में काटें। फिर उस पर थोड़ा सा नमक छिड़के। अब इसे चबाएं और इसका रस निगल लें। उसके बाद शहद चाटना ना भूलें जिस्से इसका स्वाद गायब हो जाए।

अदरक का काढा: अदरक का और भी फायदा पाने के लिये उसका काढ़ा पीजिये। इसे बनाने के लिये एक गिलास खौलते हुए पानी में थोड़े से अदरक के टुकड़े डालें और चुटकीभर नमक मिलाएं। फिर पानी को आधा हो जाने तक खौलाएं और गैस बंद कर दें। फिर इसे छान कर रख लें और जब यह पीने लायक ठंडा हो जाए तब इसे पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
