Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 दिनों तक खाली पेट पियें किशमिश का पानी, लीवर होगा साफ
हम सभी जानते हैं किशमिश खाने से शरीर में खून बनता है लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि किशमिश का पानी नियमित पीने से लीवर को भी फायदा पहुंचता है?
आज इस आर्टिकल में हम आपको लीवर को डिटॉक्स तथा उसे मजबूती प्रदान करने के प्राकृतिक उपचार बताएंगे। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमारे बताए गए तरीके को अगर आप नियमित इस्तमाल करेंगे तो आपको गारंटी के साथ फायदा पहुंचेगा।


किशमिश का पानी लीवर में बायोकैमिकल प्रोसेस शुरु करता है, जिससे खून बड़ी तेजी के साथ साफ होने लगता है। अगर आप इस ट्रीटमेंट को 4 दिनों तक लगातार करेंगे, तो आप पाएंगे कि आपका पेट बिल्कुल ठीक हो चुका होगा और आपके अंदर ढेर सारी एनर्जी भर गई होगी। लीवर की खराबी होने के 8 लक्षण

किशमिश का पानी पीने के फायदे
डॉक्टर अक्सर लोंगो को रोजाना किशमिश सेवन करने की हिदायत देते हैं क्योंकि इससे हृदय मजबूत बना रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल दूर होता है तथा कब्ज और पेट की अन्य बीमारी भी छू मंतर हो जाती है।

किशमिश में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि अगर पानी में भिगो कर केवल उसका पानी ही पी लिया जाय तो, शरीर को भयंकर लाभ पहुंचेगा। किशमिश को पानी में भिगो देने से उसमें मौजूद शक्कर की मात्रा कम हो जाती है और आपको लीवर के लिये एक अच्छी दवाई मिल जाती है।

यह है एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
किशमिश में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह हमें फ्री रैडिकल्स से बचाती है और बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है।

शरीर करे डिटॉक्स
जैसा कि आप जानते हैं कि लीवर और किडनी, दोनों ही शरीर को गंदगी से मुक्त कर के खून को साफ करने का काम करते हैं। यह गंदगी हमें बीमार कर सकती है इसलिये हर महीने केवल चार दिनों तक किशमिश का पानी पियें और लीवर को काम करने में मदद करें। शरीर की गंदगी झट से दूर करे ये डिटॉक्स फूड

पाचन क्रिया सुधारे
किशमिश का पानी खून को साफ, लीवर जिगर के काम को बढ़ावा देने और पाचन बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट के एसिड को काम करने पर मजबूर कर देता है। इसे पीने के दो दिन बाद ही आपको पता चल जाएगा कि आपका खाना कितने आराम से हजम हो रहा है और कब्ज तथा अपच का नामोनिशान भी नहीं है।
कैसे तैयार करें किशमिश का पानी?
सामग्री-
- 2 कप - पानी (400 ml)
- 150 ग्राम - किशमिश
बनाने की विधि-
सबसे पहले यह जान लें कि किशमिश कौन सी होनी चाहिये। ऐसी किशमिश जो देखने में काफी चमकीली हों, उन्हें ना खरीदें क्योंकि वो प्राकृतिक नहीं है बल्कि उनमें कैमिक दृारा यह रंग छोड़ा गया है। आपको ऐसी किशमिश लेनी चाहिये जो गहरे रंग की हो और ना तो ज्यादा कठोर और ना ही लचीली हो।

किशमिश को धो लें और किनारे रखें। फिर पैन में दो कप पानी उबालें, फिर उसमें साफ धुली हुई किशमिश डाल कर रातभर के लिये छोड़ दें।

अगली सुबह किशमिश छान कर पानी को पीने लायक गरम करें और इसे खाली पेट पियें।किशमिश का पानी पीने के बाद 30 से 35 मिनट तक इंतजार करें और फिर नाश्ता करें।

याद रखें कि इस विधि को 4 दिनों तक रोजाना करना है। इसको हर महीने करें। इसके कोई भी खराब प्रभाव नहीं होते। अगर आप डाइट पर हैं और अपने आहार में लो फैट और ढेर सारे फल तथा सब्जियों को शामिल करते हैं, तो इस पानी को पीने से आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
