Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हाई बी पी को काबू करना है तो खाएं इलायची
हाइपर टेंशन से जूझ रहे लोग, अपने लाइफस्टाइल में अगर थोड़ा सा परिवर्तन ले आएं तो उन्हें अपनी समस्या से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही दवा आदि का प्रतिदिन सेवन भी नहीं करना पड़ेगा।
डॉक्टर्स का भी मानना है कि हाइपर टेंशन से जूझने वाले लोग, नियमित रूप से सक्रिय रहें, बाहर जाएं, टहलें और खुश रहें, इससे उन्हें बीमारी को दूर करने में बहुत लाभ मिलेगा।
उच्च रक्तचाप को दूर भगाने के लिए सबसे पहले आपको जंक फूड का सेवन रोकना होगा और घर पर पकने वाले खाने को ही खाना होगा। कोशिश करें कि खाने में कम नमक का इस्तेमाल करें। कम नमक, बढ़े हुए रक्तचाप को कम कर देता है और आपके वजन को भी नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

नमक कम खाने के अलावा, आपको कुछ प्राकृतिक उत्पादों का सेवन भी करना चाहिए, इससे रक्तचाप नियंत्रण में रहेगा। इनमें से प्राकृतिक उपाय इलायची है।
जी हां, इलायची सिर्फ जा़यका ही नहीं बल्कि अच्छी हेल्थ भी देती है। इसकी एरोमा, आपको अच्छी लगती है लेकिन इसके गुण आपके शरीर के लिए अच्छे होते हैं। चूकिं इसका स्वाद हल्का मीठा है तो आप राइस आदि बनाते समय इसे डाल सकती हैं। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को फिट रखते हैं।

इलायची का इस्तेमाल कैसे करें?
आप चाय बनाते हुए इसे कूटकर डाल सकती हैं। चाहें तो चावल या पुलाव बनाते हुए इसे डाल दें। अपनी प्रतिदिन की खुराक में इलायची को शामिल करें। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त रखती है और माउथफ्रेशनर का काम भी करती हैं।

जिन लोगों का रक्तचाप बहुत ज्यादा हो जाता है और उन्हें एक दिन में कम से कम चार इलायची का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आप खाने में इसे नहीं डालना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। यूं ही चबाकर खा जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
