Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर रहना है हेल्दी तो रेस्ट्रॉन्ट में भूल कर भी ना ऑर्डर करें ये चीज़ें
अगर आप खाने पीने के बहुत बड़े शौीन हैं और रोज रोज नए-नए रेस्ट्रॉन्ट के चक्कर लगाते हैं, तो कुछ ऐसी खाने की डिशिज़ हैं, जिसे आपको भूल कर भी ऑर्डर नहीं करनी चाहिये, क्योंकि इनके काफी साइड इफेक्ट देखे गए हैं।
रेस्ट्रॉन्ट का खाना जितना टेस्टी होता है उतना ही खतरनाक और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला होता है। होटल का खाना बहुत ही गंदी तरीके से बनाया जाता है और साथ साथ ही सामग्रियों की क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती।
हम सभी रेस्ट्रॉन्ट में खाना खाते हैं मगर यह खबर उनके लिये है जो दिन रात खाना केवल रेस्ट्रॉन्ट में ही खाते हैं। अगर आपको जानना है कि रेस्ट्रॉन्ट में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिये तो जरुर पढ़ें हमारी यह खबर।

1. मछली: ज्यादातर मछलियां जो आप रेस्ट्रॉन्ट में खाते हैं वह ना तो फ्रेश होती हैं और ना ही वह ठीक से साफ की हुई होती हैं। इसमें अलावा उनमें छोटी छोटी हड्डियं भी मौजूद होती हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।

2. गोभी मंचूरियन
यह खाने में जितना टेस्टी होता है, असल में उतना ही हानिकारक भी होता है। गोभी में ढेर सारे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं इसलिये अगर गोभी को बनाने से पहले अच्छी तरह से साफ ना किया गया तो आप बीमार पड़ सकते हैं।

3. फ्राई किये हुए आइटम
फ्राइड आइटम जैसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइस, समोसे या फिर खस्ते आदि पुराने तेल में ही ले जाते हैं, जो कि बार बार यूज होने की वजह से खराब हो चुका होता है। इन चीजों को खाने से पेट में दर्द या उल्टी हो सकती है।

4. चाट
दही पूडी, पानी पूडी या चाट आदि जिसमें सब्जियां, दही या पानी का प्रयोग होता है, वह तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिये क्योंकि इसमें बीमारी पैदा करने वाले रोगाणुओं की भरमार होती है।

5 सलाद
सलाद में बिना धुली सब्जियां और फल का प्रयोग होता है जिसमें बैक्टीिया और गंदगी होती है।

6. ग्रिल्लड डिश
कई बार ग्रिल्लड डिश अनहेल्दी हो सकती है क्योकि ग्रिल्ल को अच्छी तरह से साफ नहीं किया जाता है और कोयला भी पुराना ही होता है, जिसमें ढेर सारे रोगाणुओं का घर होता है।

7. फ्रूट जूस
अगर आप सोंचते हैं कि फलों का रस काफी हेल्दी होता है तो, यह जान लीजिये कि ना तो फल धुले हुए होते हैं, ना ही इसमें डाली जाने वाली बरफ साफ होती है और ना ही पानी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
