Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
हैंगओवर उतारने के लिये पियें ये घरेलू ड्रिंक, होगा फायदा
सिरदर्द, उबाक, पेट दर्द की शिकायत आदि ऐसी समस्याएँ हैं जिनसे आप निश्चित ही सोचते हैं कल से एल्कोहल का सेवन बंद। फिर भी लगातार ऐसा ही होता रहता है, फिर वही एल्कोहल और फिर वही हैंग ओवर।
एल्कोहल के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन और एसिडिटी हो सकती हैं जिससे कि हैंग ओवर होता है। रुधिर कोशिकाओं के फैलने से, या ज्यादा एल्कोहल के सेवन से ब्लड शुगर के कम या ज्यादा होने से भी हैंग ओवर होता है।
हैंगओवर से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है और आप पूरे दिन कमजोरी महसूस करते हैं, साथ ही आपका इम्यून सिस्टम भी इससे बिगड़ जाता है। इसलिए, यदि आप हैंग ओवर का तुरंत समाधान चाहते हैं तो ये घरेलू जूस आज़मा कर देख सकते हैं!

आवश्यक सामग्री
- टमाटर का रस - आधा गिलास
- शहद-2 टेबल स्पून
- नींबू का रस- 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि
बताई गई मात्रा को ब्लेंडर में मिला लें। इस सामग्री को मिलाकर कुछ मिनट के लिए मिक्स करें। आपका ड्रिंक तैयार है। आप इस जूस को दिन में कई बार ले सकते हैं, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
टमाटर, शहद और नींबू का यह प्राकृतिक जूस हैंग ओवर में असरकारक है। टमाटर के जूस में विटामिन सी और एंटीओक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो कि आपके पूरे शरीर को तरोताजा करते हैं और एल्कोहल से हुई एसिडिटी को भी कम करता है। टमाटर का रस आपके पेट को ठंडक प्रदान करता है और पेट की गड़बड़ी को ठीक करता है। शहद भी एल्कोहल के सेवन से रुधिर कोशिकाओं में हुये फैलाव को ठीक करता है, जिससे सिरदर्द और बदन दर्द में आराम मिलता है। नींबू का रस भी पेट में एसिड के प्रभाव को कम करता है जिससे पेट सही होता है और जी मिचलना, उबाक आना आदि समस्याओं से निजात मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
