Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
वजन घटाने के लिये कैसे करें नारियल तेल का इस्तमाल
नारियल का तेल, न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होता है। नारियल के तेल में कई लाभकारी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के वजन को कम कर देते हैं।
सूजन, जलन या रैशेज को सही करने में ये तेल काफी फायदेमंद होता है। साथ मेटाबोल्जिम को सही बनाएं रखने में भी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है।
चूंकि इस तेल में अच्छा वसा होता है जिससे शरीर में थुलथुलपन नहीं आता है, इसी कारण भोजन में इसका प्रयोग करने से काफी फायदा मिलता है। वजन घटाने को लेकर नारियल तेल के गुणों के बारे में जानिए अन्य बातें:

नारियल तेल: वजन घटाने के लिए गरी के तेल का सेवन फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ता करने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल लें और दिन में अधिकतम तीन चम्मच नारियल तेल का सेवन करें।
नारियल तेल, नींबू और गर्म पानी: नींबू में विटामिन सी होता है जिसमें एसिड होता है जो शरीर से विषाक्तता को दूर करता है और पाचन में सहायक होता है। अगर गरी के तेल के साथ गुनगुने नींबू पानी को लिया जाएं, तो काफी फायदेमंद होता है। इस पेय को हर सुबह पीने से दोगुना लाभ मिलता है।
नारियल तेल और शहद: शहद और नारियल तेल का कॉम्बीनेशन, वजन को संतुलित बनाएं रखने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। शहद के सेवन से मेटाबोल्जिम प्रक्रिया दुरूस्त हो जाती है जिससे वसा कम होता है। गर्म पानी में गरी के तेल और शहद की बराबर मात्रा थोड़ी-थोड़ी मिला लें और पी लें। सुबह पिएं, तो अधिक लाभ मिलेगा।
नारियल तेल और ग्रीन टी: ग्रीन टी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबोलिक प्रक्रिया अच्छी हो जाती है। अगर नारियल तेल के साथ इसे लिया जाये, तो यह अधिक फायदा पहुँचाता है।
नारियल तेल, शहद, नींबू का जूस और ग्रीन टी: इन चारों का मिश्रण शरीर में वजन घटाने के लिए जादूई तरीके से काम करता है और इच्छित परिणाम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
