Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चुकंदर के रस में नींबू और अदरक मिला कर पियें, होगा फायदा ही फायदा
यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो चुकंदर के जूस में नींबू और अदरक का भी रस मिला कर पियें। इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ का कोई मुकाबला नहीं है।
जैसा ही हम सभी जानते हैं कि चुकंदर का जूस स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इसके रस में एंटी ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मिनरल, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन की भरपूर मात्रा होती है।
यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो चुकंदर के जूस में नींबू और अदरक का भी रस मिला कर पियें। इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह जूस कैसे तैयार होगा तो हम इसकी विधि आपको जरूर बताएंगे।

जूस बनाने के लिये सबसे पहले एक बड़ा चुकंदर लें और उसका जूस निकाल लें। इस जूस को एक गिलास में डालें और फिर उसमें आधा नींबू निचोड़े और आधा चम्मच अदरक का ताजा जूस घिस कर निकालें और चुकंदर के जूस में मिलाएं।
इस जूस को हर रोज सुबह खाली पेट पियें। आइये जानते हैं इस चुकंदर के जूस से होने वाले 7 अनोखे फायदे क्या हैं।

हाई बीपी को कम करे
यह प्राकृतिक पेय हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है क्योंकि इसमें नाइट्रेट कंपोनेंट होता है जो कि खून की धमनियों को चौडा कर खून के फ्लो को हेल्दी तरीके से शरीर के अंगो तक पहुंचाता है।

स्ट्रोक से बचाए
यह पेय, दिमाग तक खून को पहुंचाता है, जिससे खून जम नहीं पाता और आदमी स्ट्रोक से बचा रहता है।

इम्यूनिटी बढाए
यह हर्बल ड्रिंक पोषण और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो कि शरीर की हर कोशिका तक पहुंचता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाता है।

पाचन क्रिया सुधारे
यह पेट के एसिड लेवल को घोल देता है, जिससे अपच और पेट भूलने की समस्या से राहत मिलती है।

चेहरे की रंगत निखारे
चुकंदर, नींबू और अदरक का जूस रोजाना पीने से आपके चेहरे में निखार आता है और त्वचा की कोशिकाओं को पेाषण मिलता है। सफेद चमकदार त्वचा पाने के लिये खाइये पावर फूड

आंत की सफाई करे
यह प्राकृतिक पेय आंत से टॉक्सिक और दूषित पदार्थ को निकाल कर बाहर करता है, जिससे कोलोन की अच्छी सफाई हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

मोटापा घटाए
यह ड्रिंक प्राकृतिक रूप से मोटापा भी घटाता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज करता है , जिससे कैलोरीज़ बड़ी ही तेजी के साथ बर्न होने लगती हैं और मोटापा घटता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
