Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें क्या असर होता है शरीर पर जब आप पीते हैं पपीते और नींबू का रस
क्या आपको पपीते का स्वाद रास आता है? अगर हां तो आपको जानकर खुशी होगी कि पपीते में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव डालते हैं। पपीते को नियमित रूप से खाने पर आपकी पाचन शक्ति उत्तर बनी रहती है और चेहरे पर भी दमक बनी रहती है।
यदि पपीते पर नींबू का रस छिड़क कर खाया जाए, तो यह और अधिक फायदा करता है। आप चाहें तो पपीते को बारीक काटकर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें और इस जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें और अच्छे से फेंट लें। इस हेल्थ ड्रिंक को पिएं, इससे आपको काफी लाभ होगा।
याद रहें, पपीते के जूस को तुरंत ही पी लेना चाहिए वरना यह थक्के के रूप में जम जाता है जैसे- दही। इस पेय को पीने से कब्ज और पाचन क्रिया सम्बंधी समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं कि पपीते और नींबू के जूस को पीने से क्या लाभ होता है:

1. हृदय रोगों से बचाएं:
पपीता और नींबू के काम्बो में विटामिन सी, बी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह करने में सहायक होता है और इससे आर्टरी ब्लॉक होने का डर नहीं रहता है जिसकी वजह से अन्य ह्दय रोग भी नहीं होते हैं। यह पेय, रक्त का प्रवाह अच्छा करके बीमारी की जड़ को ही दूर कर देता है।

2. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएं:
अगर किसी बच्चे में की इम्यूनिटी स्ट्रांग नहीं है तो उसे पपीता और नींबू का रस मिलाकर पिलाएं। इससे उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी और उसकी कार्य करने की क्षमता में इजाफा होगा।

3. पाचन में राहत:
जिन लोगों को अक्सर सही से फ्रेश न हो पाने की शिकायत रहती है वो इस पेय को पिएं। इससे उनको आराम मिलेगा, उनकी पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाएगी।

4. कैंसर से बचाए:
कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे- कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ब्लड़ कैंसर में यह पेया लाभदायक होता है। इसे पीने से शरीर को ताकत मिलती है और कैंसर कोशिकाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

5. गठिया के उपचार में लाभदायक :
गठिया होने पर इस पेय को पीने से दर्द में आराम मिलता है और चलने-फिरने के दौरान तकलीफ भी कम होती है।

6. आंखों की दृष्टि अच्छी करें:
आंखों की दृष्टि अच्छी बनाएं रखने के लिए इस पेय को अवश्य पिएं। जिन बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है उनके लिए यह बेहद लाभकारी होता है।

7. तनाव मुक्त करें:
अगर कोई व्यक्ति बेहद तनाव में हैं उसे यह पेय पिलाएं। पपीता और नींबू का कॉम्बो व्यक्ति के शरीर में विटामिन सी की मात्रा एकदम से बढ़ा देता है और कुछ समय के लिए उसका शरीर रिलैक्स हो जाता है क्योंकि उसके शरीर से तनाव दूर करने वाले हारमोन्स की मात्रा बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
