Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
रोज़ खाएं 1 कप तरबूज और फिर देंखे शरीर पर करिश्माई असर
गर्मियों के दिनों में तरबूज का फल सबसे ज्यादा बिकता है। रस भरे तरबूज सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन C और विटामिन A एक बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
साथ ही आपको बता दें कि तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा में कसाव पैदा करता है। तरबूज कैंसर, दिल के रोगियों के लिए भी काफी अच्छा होता है।
तरबूज को रोजाना खाने से सेहत में सुधार होता है। आप चाहें तो इसका जूस, वर्कआउट करने के बाद पी सकते हैं। मोटे लोगों को जब भी भूख लगे, उन्हें तरबूज का ही सेवन करना चाहिये क्योंकि इसमें ढेर सारा पानी और फाइबर होता है, जो कि उनकी भूख भी मिटाता है और पोषण भी देता है।
अगर आपको इस गर्मी सेहतमंद रहता है और फल खाना आपको अच्छा लगता है तो, तरबूज जैसे फल को बिल्कुल भी नज़रअंदाज...

अस्थमा से करे बचाव
अगर आप हर दिन पर्याप्त पोषण नहीं ले रहे हैं, खासतौर पर विटामिन सी तो अस्थमा काफी बढ़ सकता है। अगर आप विटामिन सी युक्त भोजन लेंगे तो आपके अंदर किसी भी पोषण की कमी नहीं होगी।

कैंसर
तरबूज, एंटीऑक्सिडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है और यह कैंसर का कारण बनने वाले फ्री रैडिकल्स से मुकाबला करने में लाभकारी है। इसमें लाइकोपीन पाया जाता है, जिसका सेवन प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है, ऐसा एक स्टडी में कहा गया था।

ब्लड प्रेशर
तरबूज से हाई ब्ल्ड प्रेशर कम किया जा सकता है। इसके अलावा तरबूज खाने से धमनियां भी अच्छे से काम करती हैं।

सूजन कम करे
तरबूज में कोलीन पाया जाता है लो कि सूजन को दबाता है। यह जरुरी पोषण नींद, मसल मूवमेंट, किसी भी चीज़ को सीखने और याद रखने में मदद करता है। यह मोटापा भी घटाता है।

त्वचा और बालों के लिये
इसमें विटामिन ए होता है जो सीबम का प्रोडक्शन बढा कर बालों को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा में कसाव पैदा करता है।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
तरबूज में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है। शरीर में विटामिन सी होने से आपको कभी फ्लू नहीं होगा साथ ही आपकी स्किन भी स्वस्थ्य रहेगी।

सेक्स लाइफ सुधारे
इसमें amino acid citrulline होता है जो प्रजनन अंगों तक खून के फ्लो को ठीक तरह से पहुंचाने का काम करता है। इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें यह वियाग्रा जैसा भी प्रभाव डालता है।



Click it and Unblock the Notifications
