Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वर्कआउट के बाद पाना चाहते हैं एनर्जी तो पियें ये 8 नेचुरल ड्रिंक
अगर आप तगड़ा वर्कआउट करने के बाद काफी थक जाते हैं और कुछ ऐसा पीने को चाहते हैं जो आपको तुरंत एनर्जी से भर दे तो आप सही जगह पहुंचे हैं। आज हम उन लोगों के लिये खास पेय पादर्थ ले कर आए हैं जो कि बिल्कुल प्राकृतिक है।
FLIPKART Men's Fashion Store! Get 70% Discount on Jeans, Shirts, Tees, Casuals and More
ये प्राकृतिक ड्रिंक्स आपको बाजार में मिलने वाले किसी भी सॉफ्ट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक से कहीं ज्यादा एनर्जी पहुंचाएंगे। एक शोध के अनुसार महिलाओं को दिन में 6 चम्मच शक्कर से ज्यादा शक्कर नहीं खानी चाहिये। पुरुषों को वहीं 9 चम्मच शक्कर दिनभर में सेवन करना चाहिये।
अगर आप दिन में साफ्ट ड्रिंक का 1 केन पियेंगे तो उसमें आपको 7-10 चम्मच शक्कर मिलेगी, जो कि काफी ज्यादा हो सकती है। इसलिये अच्छा है कि आप इन सब बेकार की चीज़ों में पैसे ना गवाएं और हमारे बताए हुए नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें। आइये जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका...

चुकंदर, गाजर, सेब और अदरक का जूस
चुकंदर का रस ब्लड प्रेशर, गाजर का रस आंखों की रौशनी, इम्यूनिटी और पूरी सेहत को सुधारने में मदद करता है। इसी तरह सेब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने तथा अदरक पाचन क्रिया सुधारने में मदद करता है।

वे प्रोटीन और बनाना शेक
इसे बनाने के लिये डेढ़ कम स्किम मिल्क, 1 चम्मच वे प्रोटीन, 2 केले और जरा सी आइस क्यूब लें। इन सभी चीजों को मिक्सर में ब्लेंड कर लें और पियें।

नारियल पानी
इसमें प्राकृतिक पोटैशियम होता है जो कि शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और वर्कआउट करने के बाद एनर्जी देता है।

नींबू और गरम पानी
नींबू में विटामिन सी होता है जो कि शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। यह इम्यून सिस्टम को भी तेज करता है।

बादाम शेक
2 कप दूध में 1 चम्मच प्रोटीन पावडर और 12 बादाम डाल कर शेक तैयार कीजिये।

ग्रीन टी और नींबू, अदरक तथा पुदीना
इसे बनाने के लिये 6 ग्रीन टी बैग, 1 कप पुदीना, 2 चम्मच नींबू का रस और अदरक लीजिये। एक पैन में 6 कप पानी डाल कर खौलाइये, फिर उसमें टी बैग, नींबू का रस और अदरक मिलाइये। फिर आंच बंद कीजिये और पुदीने की पत्तियां डालिये। फिर इसे छानिये और ढंक कर 15 मिनट के बाद फ्रिज में रख दीजिये। ठंडी होने पर इसमें आइस क्यूब डाल कर पीजिये।

आइस टी, अदरक और पुदीना
अदरक और 6 कप पानी मिला कर पैन में उबालें। फिर आंच से उतार कर इसमें टी बैग और पुदीना मिलाएं। उसके बाद इसे ढंक कर 15 मिनट रख दें। फिर इसे छान कर इसमें नींबू और शहद मिला कर फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर पियें।

छाछ
छाछ पीने से पाचन क्रिया अच्छी बनती है और इसे मसालेदार भोजन खाने के बाद भी पिया जा सकता है। यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।



Click it and Unblock the Notifications