Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करने के लिए ऐसे खाएं इलायची, इसके अलावा है इसके कई फायदे

आपने इलायची का सेवन किसी स्वीट या किसी दूसरी की चीज के साथ किया होगा। इलायची एक बहुत फायदेमंद चीज है। इससे हम अपना वजन भी कम कर सकते है। आपको बता दें कि इलायची सिस्टोलिक और डायस्टोलिक को कम करने में सहायक है, इनसे ब्लड प्रेशर लेवल प्रभावित होता है।
अगर आप हर वक्त इलायची नहीं चबा सकते तो आप इसको चाय में डाल कर उपयोग कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार अगर इलायची के पावडर का सेवन किया जाए तो, पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
शायद आपको न पता हो लेकिन पेट में गैस या शरीर में पानी की वजह से सूजन आने पर भी मोटापा बढ़ता है। अगर आपको इन चीज़ों की समस्या है तो आप अभी से ही इलायची का सेवन करना शुरु कर दीजिए।
आप चाहे तो इसे अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते है आप इसे कॉफी या चाय में डाल कर पी सकते हैं। इसको पीसकर आप दूध में डालकर पी सकते है। आइए जानते है इसके लाभ....

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है
इलायची एक बेहतरीन घेरलू उपाय है। अगर आपको बीपी की समस्या है तो आपको बता दें कि इलायची आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसके प्रयोग से आपको बीपी की समस्या से आराम मिलेगा और आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा। इलायची का नियमित सेवन करें और कई समस्याओं से छुटकारा पाएं।

सर्दी जुकाम में लाभ
ये इलायची आपके सर्दी और जुकाम में भी फायदेमंद है। आपको बता दें कि अगर आपको सर्दी और जुकाम है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस इलायची का सेवन करना है। इससे आपके शरीर में गर्माहट आएगी और ये आपका सर्दी और जुकाम ठीक कर देगी।

ग्रीन टी के साथ करें सेवन
अगर आपका वजन ज्यादा है और आप इसे घटाना चाहते हो तो आपको इसके लिए ग्रीन टी के साथ सुबह सुबह रोजाना इलायची मिलाकर पीना होगा। इससे आपका वजन घटेगा और आपको राहत मिलेगी। ये एक बहुत ही असरदार उपाय है। इसका नियमित सेवन करना चाहिए जिसके बहुत फायदे है।

मजबूत होता है पाचन तंत्र
यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्या या बदहजमी है तो आपको इलायची का सेवन करना चाहिए। अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और डिटोक्सिफाई करने के लिए वैकल्पिक रूप से हर रोज़ सुबह इलायची की चाय पी सकते हैं। ये आपके पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है।

अपच को ऐसे खत्म करता है
दो से तीन इलायची, अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा, थोड़ी सी लौंग और धनिया के कुछ बीज लें। इन्हें अच्छी तरह से पीसकर गर्म पानी के साथ खाएं। अपच, सूजन और गैस के लिए यह एक त्वरित उपचार है।

मुंह की दुर्गंध
भोजन के बाद एक इलायची जरूर चबाना चाहिए। इससे मुंह की दुर्गंध को दूर तो करता ही है, साथ ही आपके पेट से जुड़ी कई समस्यों को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

एसिडिटी
नियमित रूप से हर बार भोजन के बाद इलायची चबाएं। एसिडिटी को दूर करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप खाने के एकदम बाद बैठने से बचें, इसके बजाय इलायची चबाते हुए कुछ देर सैर करें जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

सांस की बीमारी
यदि यापको सांस की बीमारी है तो इलायची सबसे बेहतर प्राकृतिक उपचार है। आपको केवल इतना करना है कि भाप लेते समय गर्म पानी के बर्तन में इलायची के आवश्यक तेल की कुछ बूंदें डालें। इसका सेवन करें ये आपकी सांसो की समस्या को खत्म कर देगी।

हेल्दी हार्ट
अपने हृदय के स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने दैनिक भोजन में इलायची को शामिल करें या फिर केवल इलायची वाली चाय पीते रहें। हाई ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में यह बेहद ही सहायक है। इसके सेवन से आपको हार्ट की समस्या नहीं होगी।

तनाव दूर करती है
अगर आपको तनाव रहता है तो आपको इलायची का सेवन करना चाहिए। पता चला है कि इसके सेवन से आपको काफी राहत मिलती है और आपका मूड ठीक रहता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
