Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सेहत को फिट रखने के लिए खाएं 15 फैटी एसिड फूड्स
क्या आप जानते है कि फैटी एसिड क्या होता है तो आपके बता दें कि फैटी एसिड एक प्रकार की वसा है। इससे आपके शरीर में कई तरह के फायदे होते है। आईए जानें इनके अनेक कार्यों और फायदों के बारे में। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों स्रोतों से हमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है।
आज बहुत सारी चीजे है जो आपको फैटी एसिड दे सकती है पर इनमें कुछ ही ऐसी चीजें है जो आपके सही मात्रा में इसको प्रदान करती है। आपको बता दें कि किन आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का भी संचार होता है। यही नहीं फैट का यह प्रकार हृदय संबंधी रोगों, एलर्जी व अवसाद जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
साथ ही, ओमेगा 3 शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए इसका प्रयोग जरूर करें। तो आइए जानते है इसके लिए कौन सी चीजें लाभदायक है। जानिए..

अलसी के बीज
आपको बता दें कि अलसी के बीजों में काफी तरह के पोषक तत्वों के अलावा ओमेगा 3 और लिगनेन्स भी प्रचुर मात्रा में होता है। यह घुलनशील और अघुलनशील, दोनों ही प्रकार के फाइबर और प्रोटीन का अच्छा श्रोत होता है। इसे दिन भर में तीन ग्राम तक लिया जा सकता है। इसको आप चटनी बनाकर भी प्रयोग कर सकते है।

भांग के बीज
क्या आप जानते है कि भांग के बीजों में कुछ पोषण तत्व भी होते हैं। फैटी एसिड्स के अलावा भी इसमे प्रोटीन, विटामिन ई के साथ फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नेशियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज पदार्थ भी मौजूद होते हैं। इसका प्रयोग करने से आपको लाभ होगा।

अखरोट
आपको बता दें कि ना सिर्फ फैटी एसिड बल्कि प्रोटीन और डाइटरी फाइबर का भी एक बेहतरीन श्रोत होता है। इसमें मैंगनीज, कॉपर, फोसफोरस और मैंगनीशियम भी होते हैं। रोज कम से कम 4 से 5 गिरी अखरोट खाना फायदेमंद होता है। इसलिए इसका रोजाना सेवन आप कर सकते है।

बादाम
बादाम एक बहुत बड़ा श्रोत है फैटी एसिड का इससे आपको अच्छे मात्रा में फैटी एसिड मिलता है। इसको रोजाना खाने से आपके शरीर को लाभ ही लाभ होता है। इसलिए आपको बादाम का सेवन रोज करना चाहिए।

जैतून का तेल
जैतून का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए आप इसका भी सेवन कर सकते है। इसके सेवन से आपको लाभ होगा।

साबुत आनाज
आपको खाने के समय ये ध्यान रखना चाहिए कि आ़प क्या खा रहे है। साबुत आनाज शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके खाने के बहुत ज्यादा फायदे है।

अंडे की जर्दी
अंडे के सफेद हिस्से में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसमें नौ प्रतिशत कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, थाइमीन, विटामिन बी6 और बी12, फोलिक एसिड और पैंथोथेनिक एसिड भी पाया जाता है। योक में घुलनशील विटामिन्स जैसे A, D, E और K होता है

सालमन
क्या आप जानते है कि सालमन फैटी एसिड विटामिन डी, नीयासिन, विटामिन बी 12, विटामिन बी-6 और सेलेनियम का भी अच्छा श्रोत है। लेकिन इसे 100 ग्राम से अधिक नहीं लेना चाहिए। सालमन को फ्राई करने की बजाय हल्के से रोस्ट या स्टीम कर के खाना ज्यादा लाभदायक होता है।

हरे पत्ते वाली सब्जियां
आपको जानकर हैरानी होगी आप जो सब्जियां खाते है उनमें कई सब्जियां आपके लिए नुकसानदेह है। अगर हरे पत्ते वाली सब्जियां खाते है तो आपको इसमें फैटी एसिड के गुण मिलेंगें

हिलसा मछली
जैसा कि आप सभी जानते है कि मछलियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए आपसे बता दें कि हिलसा मछली में इसके साथ साथ फैटी एसिड के गुण भी मौजूद होते है इसलिए इसका सेवन करना आपके शरीर के लिए अच्छा है।

कॉड लिवर ऑयल
आपको बता दे कि यह है एक अच्छा सोर्स है फैटी एसिड का। कॉड लिवर तेल, दूसरी ओर यह ओमेगा फैटी एसिड होता है 3 लंबी श्रृंखला है और इसलिए लोग अपने लाभ के सभी का पूरा उपयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग आपके लिए सही है।

चिया का बीज
आपको बता दें कि चिया का बीज खाने से आपको फैटी एसिड के सारे गुण मिल जाएगें। ये सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए इसका उपयोग जरूर करें।

ब्लूबेरी
बेरी न केवल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा एक अच्छा माध्यम है, बल्कि इसमें ओमेगा 3 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्लूबेरी में ही लगभग 174 मिलीग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

राई का तेल
राई में सैचुरेटेड फैट कम होता है और इसमें ओमेगा 6 और ओमेगा 3, दोनों ही प्रकार के फैटी एसिड होते हैं। अन्य तेलों में सोयाबीन, अखरोट, अलसी आदि के तेल भी लाभदायक होते हैं। लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें। और दिन भर में 3 से 4 चम्मच से ज्यादा न लें।

सोयाबीन
सोयाबीन हमारे शरीर में फैडी एसिड पहुंचाने के लिए बढ़िया सोर्स है। सोयाबीन में प्रोटीन, आइसोफ्लेवोन्स, फाइबर, लेसीथिन, काबरेहाइड्रेट्स और माइक्रोन्यूट्रेंट्स आदि होते हैं। आप इसका दूध भी उपयोग कर सकते हैं। वे लोग जिन्हें दूध-दही नहीं पचता, वे सोयाबीन अगल रूपों में भी ले सकते हैं। इसको खाने के लिए आप इसके साथ दूध का प्रयोग भी कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications