Latest Updates
-
Jyeshtha Gauri Pujan 2026: क्यों करते हैं गौरी पूजा? जानें गौराई माता को घर लाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि -
पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं रोजमर्रा की ये 3 आदतें, फर्टिलिटी डॉक्टर ने दी वार्निंग -
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान
वजन कम करना चाहते हैं तो अपने किचन में ज़रूर रखें ये 20 चीजें
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी पैंट्री बहुत ही निर्णायक हो जाती है। ऐसे बहुत सी हेल्दी चीजें हैं जो आपके किचेन में मौजूद हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप इन हेल्दी वजन कम करने वाली चीजों को किचेन से दूर रखेंगे तो फिर आपके लिए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं वजन कम करने के लिए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ घर पर मौजूद हेल्दी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके वजन को कम करने के लिए सहायक होते हैं।

1- अदरक:
अदरक आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को और आसान बना देता है। यह आपको खाने पीने की वजह से होने वाले गैस और पेट के फूलने आदि में आराम देता है। अदरक का सेवन आपको तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।

2- लहसून:
लहसून एक ऐसा पदार्थ है जिसमे बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह आपके वजन कम करने के लक्ष्य को तेजी प्रदान करता है।

3- दालचीनी:
दूसरे पदार्थों की तरह दालचीनी भी आपको वजन घटाने में मदद करता है। रोजाना सुबह सुबह दालचीनी को कॉफ़ी में मिलाकर पीने से वजन घटाना और भी आसान हो जाता है।

4- लाल मिर्च:
कई सारी स्टडी के अनुसार लाल मिर्च का रोजाना इस्तेमाल आपकी ज्यादा से ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करता है।

5- काली मिर्च:
काली मिर्च आपके सर्दी खांसी को ठीक करने के लिए एकदम उपयुक्त दवा मानी जाती है लेकिन इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

6- सरसों का बीज:
इसमें बहुत अधिक मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है। यह थाईराइड को भी ठीक करने में मदद करता है इसके अलावा आपका वजन भी घटाता है।

7- नींबू:
नींबू आपके खाने को एक शानदार फ्लेवर देने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है जो आपको वजन घटाने के लिए सहायक होती है।

8- क्विनोवा:
इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने की वजह से यह आपको देर तक भूख नहीं लगने देता है जिसकी वजह से यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

9- बादाम:
अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है कि जो लोग कम कैलोरी वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं उनकी तुलना में बादाम वजन घटाने में ज्यादा सहायक होता है।

10- कोकोआ पाउडर:
अपने डाइट में इसका इस्तेमाल करने से आपका वजन आसानी से कम होता है क्योंकि इसमें फ्लेवोनोल पाया जाता है जोकि शरीर के फैट को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है।

11- ओट्स:
ओट्स में वजन को कम करने वाले ढेर सारे गुण पाए जाते हैं। स्टडी के अनुसार ओट्स खाने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है जिससे आपका वजन आसानी से कम होता है।

12- अंडा:
अंडा में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है। यह वजन कम करने के लिए घर में पाया जाने वाला एक बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ होता है।

13- काले सेम:
काले सेम में भी अधिकता में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जिससे आपको भूख का एहसास नहीं होता है और आपका वजन भी कम होता है।

14- अलसी का बीज:
स्टडी के मुताबिक अलसी के बीज में ढेर सारे फाइबर होते हैं जिसकी वजह से आपको देर तक भूख नहीं लगती है और आपका वजन भी कम होता है।

15- चिया का बीज:
चिया का बीज आपके घरों में पाया जाने वाला बहुत ही अच्छा पदार्थ होता है जिसमे बहुत अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर, हेल्दी फैट्स और ढेर सारा कैल्शियम पाया जाता है।

16- सिरका:
सिरके में और दूसरे सलादों की तुलना में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से बच जाते हैं।

17- मसूर की दाल:
मसूर की दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो आपके वजन को कम करने के लिए मदद करते हैं।

18- दही:
अध्ययनों में यह पाया गया है कि दही को डाइट में इस्तेमाल करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है बजाय इसके कि आप इसे केवल कैल्शियम सप्लीमेंट्स के रूप में इस्तेमाल करें।

19- ऑलिव आयल:
ऑलिव आयल में बहुत ही ज्यादा मात्रा में हेल्दी फैट होता है जोकि आपको देर तक भूख नहीं लगने देता है और आपका वजन कम करने में मदद करता है।

20- बेरी:
कई सारे अध्ययनों में यह पाया गया है कि जो लोग अपनी डाइट में फ्लेवोनोइड्स युक्त चीजें जैसे बेरी आदि को इस्तेमाल करते हैं वो अपना वजन आसानी से कम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
