Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 4 कारणों की वजह से शादी के पहले नहीं करनी चाहिये क्रैश डाइट
शादी की प्लानिंग बनाना बड़ी ही महनत का काम है और वे लड़कियां जो खासकर दुल्हन बनने वाली हैं उनके लिये तो समझो वजन कम करना एक बड़ा चैलेज है।
कसरत करने और सही डाइट प्लान फॉलो ना करने की बजाए महिलाएं तुरंत स्लिम होने के लिये क्रैश डाइट करने लगती हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और लंबे समय के लिये इससे सफलता नहीं मिलती।
वे कभी सुबह का नाश्ता छोड़ देती रही हैं, तो कभी लंच स्किप कर देती हैं। जो क्रैश डाइट लेती हैं उन्हें शादी के बाद हार्मोन और स्किन से संबंधित बीमारियों की शिकार होना पड़ता है।

क्या होती है क्रैश डाइट?
क्रैश डाइट एक तरीका है जिसमें कैलोरी का सेवन कम किया जाता है, जिससे कम समय में वजन कम हो सके। पूरा खाना खाने के बजाए केवल सूप या फल पर गुजारा करना पड़ता है। दिनभर खुद को भूखा रखना क्रैश डाइट में ही शामिल है।
हर इंसान को लगभग 1200-1500 के बीच की कैलोरीज़ खानी पड़ती है। पर वे लोग जो क्रैश डाइट करते हैं वो केवल 600-800 कैलोरी तक ही खाते हैं।

शादी के पहले क्यूं नहीं करनी चाहिये क्रैश डाइट?
जरूरत से ज्यादा वजन कम करने पर थकान, चिड़चिड़ापन, हार्मोन्स में बदलाव, थकी त्वचा, आंखों के नीचे काले घेरे होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

आप अपने शरीर को पूरा पोषण नहीं दे पाती
अगर आप दिनभर भूखी रहेंगी तो आपके हार्मोन्स पर उसका सीधा असर पड़ेगा। साथ ही इम्यूनिटी घटेगी जिससे 10 तरह की बीमारियां लगेगी। शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिससे एनीमिया की समस्या होती है। नतीजा कमजोरी और थकान।

चेहरे से चमक गायब हो जाएगी
फैट और कार्ब ना खाने की वजह से आंखों के नीचे थकान और सूजन दिखाई देने लगेगी। साथ ही बालो की मजबूती चली जाएगी।

आपका वजन तुरंत ही बढ़ जाएगा
जब आप ढंग से पूरी कैलोरीज़ नहीं लेंगी तो आपकी बॉडी को काम करने के लिये मासपेशियों की टिशू से एनर्जी लेनी पड़ेगी। ऐसे में आपके शरीर से फैट नहीं बल्कि मसल घटेगा, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा। और फिर जब आप नॉर्मल खाना खाएंगी तब आपका वजन झट से और तेजी से बढ़ जाएगा।

हमेशा हेल्दी खाएं
आपको दिनभर 1200-1500 कैलोरी तक खानी होगी। मिठाई और जंक फूड खाइये मगर थोडा सा। दोपहर के खाने में खासतौर से स्प्राउट्स व सलाद लें। दिन में दूध पिएं। सुबह नाश्ते में भीगे बादाम, दूध व कॉर्न फ्लेक्स खाएं। मैदे वाली चीजो से दूर रहें। एक घंटे रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
