Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्मियों में तेज़ी से वजन घटाने के 4 तरीके
इस गर्मी के मौसम में अगर आपको जिम में जाना अच्छा नहीं लगता तो, आप कुछ ऐसे हैक्स अपना सकते हैं, जिससे आपका वजन जल्द ही कम होने लगेगा।
हम सभी जानते हैं कि अगर हमारी डाइट सही रहेगी तो हम जल्द ही थोड़ी बहुत एक्सरसाइज कर के वजन कम कर लेंगे। इस गर्मी के मौसम में अगर आपको जिम में जाना अच्छा नहीं लगता तो, आप कुछ ऐसे हैक्स अपना सकते हैं, जिससे आपका वजन जल्द ही कम होने लगेगा।
वजन को कम करने में थोड़ा समय लगता है, पर कुछ दिनों की महनत आपके काम आ सकती है। इन दिनों बाजार में फलों की कमी नहीं, ऐसे में आप तरबूज और खीरे, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

तरबूज खाइये
गर्मियों में तरबूज ना केवल आपको तरो ताजा बनाए रखेगा बल्कि यह आपका पेट भी भरे रखेगा। इसमें विटामिन सी होता है जो कि हमारे शरीर से विशैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

डिटॉक्स वॉटर पिएं
कई लोग ज्यादा पानी नहीं पीते, लेकिन आप चाहें तो अपने पानी का स्वाद सिर्फ कुछ पदार्थ डाल कर बढ़ा सकते हैं। आपको करना सिर्फ इतना है कि पानी में कुछ स्लाइस नींबू, पुदीने और खीरे की डाल कर एक कांच की बोतल में भरना है। फिर जब भी प्यास लगे, तब इसमें से पानी पियें। आप देंखेगे की धीरे धीरे कर के आपको मोटापा कम हो जाएगा।

बादाम खाएं
बादाम में कैलोरीज़ तो होती ही है पर साथ में इसमें अमीना एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कि आपके कार्ब को बर्न करने में मदद करता है। वर्कआउट करने से पहले बादाम खाएं और फिर देंखे कि आपका पेट कितनी जल्दी कम होता है।

खाने से पहले जरुर पानी पिएं
आपको भले ही तेजी की भूख लगी हो, पर हमेशा कोशिश करें कि खाना खाने से पहले पानी जरुर पिएं। यह एक सिंपल डाइट रूल है, जिसे कभी इगनोर नहीं करना चाहिये। इससे आप ढेर सारी कैलोरीज़ लेने से बच जाएंगे और आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
