Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
चीट मील से जुड़ी ऐसी गलतियां जिन्हें तुरंत बंद करना है ज़रूरी
जब लोग वजन कम करने का प्लान करते हैं तो अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं और डाइट में उन चीजों को शामिल नहीं करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हों।
हालांकि उनमें से कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना नियमों की परवाह किये बीच बीच में अपने मनपसंद की चीज खा लेते हैं। इन चीजों को ही चीट मील (Cheat Meal) का नाम दिया गया है।

आपको बता दें कि चीट मील का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है अगर आप हफ्ते में एक या दो बार इसका सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप हफ्ते में कई बार ऐसी चीजें छिप कर खा रहे हैं तो इससे दिक्कतें हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको चीट मील से जुड़े ऐसे ही कुछ प्रमुख गलतियों और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

मोटापा:
किसी भी चीज का ज़रूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक ही है। अगर आप ये सोचकर फैट वाली चीजें खा रहे हैं कि हफ्ते में एक ही दिन खाना है इससे क्या फर्क पड़ेगा तो जान लें कि इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा। कई बार लोग हफ्ते में एक दिन के चक्कर में उस दिन ज़रूरत से ज्यादा मात्रा में फैट और मसालेदार चीजें खा लेते हैं जिससे उनकी हफ्ते भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

चीट मील और चीट डे के अंतर को समझें :
आपको बात दें कि डायटीशियन हमेशा हफ्ते में सिर्फ एक टाइम के खाने में ये छूट देने की बात करते हैं कि आप इसमें अपनी मनपसंद की चीज खाएं। लेकिन लोग इसे एक टाइम ना खाके उसे चीट डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं और पूरे दिन फैट वाली चीजें खाते रहते हैं। ये आदत गलत है ऐसा न करें।

जल्दी-जल्दी इस गलती को दोहराना :
माना कि आप जब डाइटिंग पर हैं तो बीच में किसी का बर्थडे आ गया या किसी की शादी आ गयी तो ऐसे में आपका जाना ज़रूरी है लेकिन पार्टी में भी आप सीमित मात्रा में ही खाएं। पार्टी या बर्थडे में ज़रूरत से खाना भी आपके लिए नुकसानदायक ही है।

अपने शरीर को समझें:
बेशक आप चीट मील के रूप में अपने मनपसंद की चीज खा सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खाने की मात्रा का बिल्कुल ध्यान ही न रखें। अगर आपका दोस्त तीन पराठे खा रहा है तो ज़रूरी नहीं कि आप भी उतने ही पराठे खाएं बल्कि आप अपने शरीर और वजन के हिसाब से ही सीमित मात्रा में खाएं तो बेहतर होगा। ।

चीट मील का बिल्कुल भी सेवन ना करना :
अगर आप सोच रहे हैं कि हफ्ते में एक भी टाइम अपनी मनपसंद की चीज ना खायी जाए तो आपको बता दें कि ऐसा करना भी गलत है। बल्कि एक बार चीट मील के सेवन से मेटाबोलिज्म पर बहुत सही असर पड़ता है और उसकी स्पीड बढ़ जाती है। इसलिए हफ्ते में एक टाइम का आहार अपनी मनपसंद का ज़रूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
