Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भूल कर भी ना खाएं इन चीजों को
क्या आप किसी पदार्थ को उसकी एक्सपायरी डेट हो जाने के बाद फेंक देते हैं? हम सभी जानते हैं कुछ पदार्थों को उनके उपयोग की अंतिम तिथि के बाद भी खाया जा सकता है।
क्या आप किसी पदार्थ को उसकी एक्सपायरी डेट हो जाने के बाद फेंक देते हैं? हम सभी जानते हैं कुछ पदार्थों को उनके उपयोग की अंतिम तिथि के बाद भी खाया जा सकता है।
परन्तु कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिनकी एक्सपायरी डेट निकलने की बाद उनका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप बीमार हो सकते हैं। यहाँ ऐसे 8 खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है।

स्ट्रॉबेरीज़
इसे फ्रिज में तीन दिन से ज्यादा न रखें। इसके बाद ये बहुत अधिक मुलायम और झुर्रीदार हो जाती हैं। ये बैक्टीरिया के उत्पन्न होने का स्थान बन जाती हैं। यदि आप इसे गर्म स्थान पर रखते हैं तो वे अधिक जल्दी खराब हो जाती हैं।

चीज़
अधिकाँश कठोर चीज़ में से मोल्ड (फफूंद) को निकालकर आप बाकी का चीज़ खा सकते हैं। हालाँकि सॉफ्ट चीज़ में जैसा फेटा और ब्री में ऐसा करना ठीक नहीं है। इस प्रकार के चीज़ में लिस्टिरिया मोनोसाइटोजंस बैक्टीरिया की उपस्थिति होने की संभावना होती है। इस बैक्टीरिया के कारण लिस्टेरिओसिस हो सकता है।

दूध
पॉस्चराइज़ेशन से दूध में उपस्थित अधिकाँश बैक्टीरिया निकल जाते हैं। हालाँकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उसके बाद भी दूषित न हो। उदाहरण के लिए हो सकता है कि किराना दुकानों में इसे अच्छी तरह स्टोर न किया गया हो जिसके कारण इनमें बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं। खट्टा दूध पीने से फ़ूड पॉइज़निंग होने का खतरा होता है। इसके कई लक्षण है जैसे पेट दर्द, उल्टी, बुखार और डायरिया। फिर भी यदि आप एक्सपायरी डेट हो चुके दूध को पीना चाहते हैं तो इसका रंग और स्वाद जांच लें।

मलाई
यदि आप होममेड व्हिप्ड क्रीम बना रही हैं तो इसका जल्दी सेवन करना आवश्यक होता है; इसलिए नहीं कि इसका सेवन करने से आप बीमार हो जायेंगें बल्कि इसलिए क्योंकि इसका रंग और स्वाद बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है। अगले दिन यह पूरी तरह पिघल जायेगी।

चिकन
चिकन अच्छी तरह पका हुआ और अच्छी तरह स्टोर किया हुआ होना चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। चिकन की एक्सपायरी डेट के बाद इसका सेवन करने पर यह चिकन ई-कोली बैक्टीरिया से ग्रस्त हो सकता है। इस बैक्टीरिया के कारण कई प्रकार की बीमारियाँ जैसे गैस्ट्रोएंटराइटिस, मैनिंजाइटिस और यूरिनरी इंफेक्शन हो सकती हैं। इसके अलावा आप इसे देखकर यह भी नहीं बता सकते कि यह अच्छा है अथवा नहीं। अच्छा होगा कि आप पैकेजिंग पर लिखी हुई तारीख के अनुसार ही इसका उपयोग करें।

पालक
पालक की पत्तियाँ बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं, विशेष रूप से तब जब वे गीली हों। ये पत्तियाँ कुम्हला जाती हैं और खाने लायक नहीं रहती। इनका उपयोग करना असंभव हो जाता है। इन्हें अधिक समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए इन्हें अच्छे से सुखाएं और उपयोग में लाने से पहले ही धोएं।

बीन स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज)
बीन स्प्राउट्स एशियन खाने का अभिन्न भाग है। दुर्भाग्य से ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, विशेष रूप से तब जब उन्हें सील पैक रखा जाए। इन्हें ब्राउन पेपर बैग में स्टोर करके फ्रिज में रखें और उन्हें खाने के पहले कम से कम दो दिन का इंतज़ार करें।

अंडा
सामान्यत: आपको कभी भी सडा अंडा नहीं खाना चाहिए। अंडा ताज़ा है अथवा नहीं इस बात का पता लगाने का एक तरीका है: इसे एक पानी भरे कटोरे में डालें और देखें कि क्या होता है। यदि यह तैरता है तो इसका अर्थ है कि आपको इसे फेंक देना चाहिए और यदि यह डूब जाता है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
