Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
सर्दी-जुकाम से तुरंत आराम पाना हो तो पिएं ये आयुर्वेदिक काढा
बारिश का मौसम आते ही हर किसी का मन बारिश में भीगने का करने लगता है लेकिन कई लोग सिर्फ इस डर से बारिश में नहीं नहाते हैं कि उन्हें सर्दी-जुकाम या फ्लू हो जायेगा।
वास्तव में जिन लोगों की इम्युनिटी पॉवर कमजोर होती है वे ही इस तरह के इन्फेक्शन की चपेट में जल्दी आते हैं।
इसलिए सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढायें। आज कल बाज़ार में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाइयां और सप्लीमेंट उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताये हुए घरेलू तरीकों को अपनाएं।

आयुर्वेद में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के काढ़ा की रेसिपी बतायी गयी है। इनके सेवन से सर्दी-जुकाम या वायरल फ्लू से बहुत जल्दी आराम मिलता है। आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अलग अलग किस्म के आयुर्वेदिक काढ़ा की रेसिपी बता रहे हैं।

1)- अदरक और तुलसी का काढ़ा :
सामग्री :
10-12 तुलसी की पत्तियां
5-6 काली मिर्च लें और उसे कूट लें।
एक इंच लम्बा अदरक लें।
बनाने की विधि:
इन सभी सामग्री को एक पैन में डालें और उसमें 2 गिलास पानी डालें।
अब इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें और फिर छानकर पिएं।
अगर स्वाद कड़वा लगे तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं।
दिन में दो बार इसका सेवन करें।

2)- दालचीनी और शहद युक्त काढ़ा :
एक पैन में एक गिलास पानी डालें।
अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
धीमी आंच पर इसे 5-10 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना दिन में एक बार इसका सेवन करें।

3)- लौंग और तुलसी का काढ़ा :
7-10 तुलसी की पत्तियां लें।
5-6 लौंग लें और उसे कूट लें।
एक पैन में इन दोनों चीजों को डालकर उसमें दो गिलास पानी डालें।
इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए।
अब इसे छान लें और इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं।
दिन में दो बार इसका सेवन करें।

4)- इलायची, अदरक और काली मिर्चा का काढ़ा :
एक गिलास पानी को एक पैन में डालकर उबालें।
अब इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, चुटकी भर सफ़ेद मिर्च, अदरक का टुकड़ा और तीन चार कूटी हुई इलायची डालें।
इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं।
अब इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
रोजाना दिन में एक बार इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications