Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
सोने से पहले किया ये काम तो जल्द घटेगा मोटापा
रिसर्च में पता चला है कि अगर रात में सोने से पहले आप कुछ नियमों का पालन करें तो आराम से चर्बी को गलाया जा सकता है
बहुत से लोंगो को लगता है कि मोटापा कम करने के लिये उन्हें सिर्फ जिम में भारी भरकम एक्सरसाइज ही करनी पड़ेगी। लेकिन हमारी मानिये तो ऐसा नहीं है। कभी कभी खुद की लाइफस्टाइल में बदलाव कर के भी मोटापे से मुक्ती पाई जा सकती है।
रिसर्च में पता चला है कि अगर रात में सोने से पहले आप कुछ नियमों का पालन करें तो आराम से चर्बी को गलाया जा सकता है।
उदाहरण के तौर पर रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन कीजिये या फिर अपने डिनर में काली मिर्च पावडर छिड़क कर खाइये। इसी तरह से और भी उदाहरण है, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

1. एक कप ग्रीन टी पियें
ग्रीन टी में ऐसे तत्व होते हैं जो आपके दिमाग की नसों को रिलैक्स कर देंगे। इसको पीने से नींद अच्छी आती है और यह सोते वक्त भी आपके फैट को कम करने का काम करती रहती है।

2. थोड़ा थोड़ा खाएं
दिनभर में थोड़ा थोड़ा और पौष्टिक आहार खाती रहें, जिससे शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज बना रहे। इससे आपका शरीर रात में भी सोते वक्त फैट बर्न करता रहेगा।

3. काली मिर्च छिड़क कर खाना खाएं
रिसर्च से पता चला है कि काली मिर्च फैट को बर्न करती है। खाने में रेगुलर काली मिर्च खाने से शरीर का फैट गलता है।

4. ठंडे कमरे में सोएं
नई खोज में पता चला है कि ठंड के मौसम में हीटर बंद कर के सोने या फिर गर्मी के दिनों में एसी हाई कर के सोने से पेट की चर्बी सोते वक्त भी बर्न होती रहती है।

5. देर रात नहा कर सोएं
शरीर के अंदर तापमान को नीचे गिराना है तो गरम स्नान या शावर लें। इस विधि से आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होगा और आपकी इंद्रिया एक्टिव होंगी, जिससे आपको जल्दी नींद आएगी।

6. खाइये थोड़ा पनीर खाएं
रात को सोने से पहले थोड़ा सा पनीर खाएं। इसमें ना सिर्फ प्रोटीन हेाता है बल्कि अमीनो एसिड ट्रिपटोफेन होता है, जो पेट को भर देता है।

7. सेक्स या हस्थमैथुन करें
रात को वेट कम करने के लिये यह भी एक बढियां और आसान तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
