Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ये होममेड जूस इस बदलते मौसम में आपके लिए है बहुत जरूरी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए वो की तरह की चीजों का समवन करते है। आपको हमेशा अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए बताया जाता है। बदलते मौसम में खुशनुमा मौसम होने के साथ ही बीमारियों का आगमन भी होने लगता है। आप चाहे खुद को कितना भी बचा कर रखें, बीमारियां अपनी चपेट में ले ही लेती हैं।
मौसम बदलने पर संक्रमण होने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। जिन लोगेां का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, वो संक्रमण सहित अन्य बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं। इसलिये बदलते मौसम में जरुरी है कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सके।
कुछ खास फलों व सब्जियों के जूस के सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बदलते मौसम में कौन से जूस हैं सेहत के लिए फायदेमंद। आज आपको बताते है कुछ ऐसे जूस के बारे में जो आपके शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इनको पीने आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा। आइए जानते है....

कद्दू का जूस
आपने अक्सर देखा होगा की खाने में लोग कद्दू का सेवन कम ही करते है क्योंकि ये बहुत कम लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आपसे कहा जाए कि आपको कद्दू का जूस पीना है तो आपको अजीब लगेगा। लेकिन आपको बता दे कि बदसूरत दिखने वाला कद्दू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

कद्दू शरीर में इम्युनिटी बढ़ाता है
आपको बता दें कि कद्दू का रस पीने से शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। जैसे ये भले ही स्वाद में अच्छा ना हो, लेकिन ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है। जो हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है।

लौकी का जूस
लौकी खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। अक्सर डॉक्टर भी लौकी खाने की सलाह देते रहते है।लौकी का जूस पेट के लिए रामबाण माना जाता है। इसको पीने के इतन ने फायदे है कि इनको जानकर आप इसका रोज सेवन करने लगेंगें।

पेट के रोगो को भगाती है
लौकी का जूस आपके शरीर के मुख्य भाग पेट को सही रखती है। रिसर्च में पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत बीमारियां पेट से ही जन्म लेती हैं। यानि कि अगर किसी व्यक्ति का पेट सही है तो बीमारियां उसके आसपास भी नहीं फटक सकती है। इसलिए आजकल के बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपको शरीर को निरोग रहने और फिट रहने की ताकत मिलेगी।

इन चीजों का करें मिश्रण
अगर आपको कई सारी चीजों को एक साथ मिलाकर जूस बनाने को कहा जाए तो जाहिर उन चीजों मे मौजूद बेहतरीन तत्व आपके शरी में एक साथ जाएंगे और अच्छा फल देंगें। जी हां आप सर्दियों के फेमस और पसंदीदा सब्जियां गोभी, पालक और अजमोद की पत्तियों को पीसकर भी घर में जूस बनाया जा सकता है।

सेहत रहती है फिट
इन तीनो चीजों आप बराबर भागों में बांट ले और जूसर के प्रयोग से इसका जूस बना लें। आपको बता दें कि ये आरपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका रोजाना सेवन आपके सेहत को फिट रखेगा।

गाजर का जूस
आपको पता ही होगा की जाकर खाने खून बढ़ता है। की बार आपको घर के लोगों ने भी बताया होगा। गाजर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

गाजर के जूस के फायदे
अगर आप गाजर का रोजाना सेवन करेंगें तो आपके शरीर में बीमारियां नही आ पाएंगी। आप गाजर, सेब और नाशपाकती को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है। इन चीजों को मिलाकर जूस बनाकर पीने से आपका शरीर स्वस्थ और निरोग रहेगा।

टमाटर का जूस
अगर आप टमाटर खाने के शौकीन है तो आपके लिए खुश खबरी है। टमाटर का जूस या सूप पीने से भी सेहत को कफी लाभ होता है। इसके जूस या सूप में विटामिन सी या ए प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए ये आपके शरीर के लिए लाभदायक होता है।

शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम स्वस्थ रखता है
अगर आप चमाटर के जूस का सेवन या इसके सूप का सेवन करेंगें तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम ठीक रहेगा। इससे आपके शरीर में संक्रमण से बचाव होता है और आप तमदुरुस्त रहते है।



Click it and Unblock the Notifications
