Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
जानिए कितनी मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से आपको होते हैं क्या-क्या फायदे
आप में से अधिकतर लोग दिन की शुरुआत एक कप गरम ब्लैक कॉफी के साथ करते होंगे लेकिन कुछ लोग जो स्वास्थ को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं वो कॉफी से होने वाले नुकसान की अफवाहें सुनकर इससे दूर ही रहते हैं जबकि कॉफी से होने वाले नुकसान से अधिक उसके फायदे हैं।
ब्लैक कॉफी में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 5, विटामिन बी 3,राइबोफ्लेविन(विटामिन बी 2) पाया जाता है।
इसके अलावा ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा पायी जाती है जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। न्यूट्रिशनिश्ट शिल्पा अरोड़ा एनडी आपको इसके फायदे बता रही हैं।
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर कॉफी पार्किन्सन, अल्जाइमर और यहां तक कि डेमेंटिया जैसे न्यूरोडजेनेरेटिव विकारों के जोखिम को दूर करने में मदद कर सकती है।

1) ब्लैक कॉफ़ी आपके मूड को सही करती है अवसाद को दूर रखने में मदद करती है।
2) मॉडरेट ब्लैक कॉफ़ी पीने से आपको ध्यान में सुधारने और अपने मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।

3) इससे बॉडी की इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी मदद मिलती है।
4) काली कॉफी की मॉडरेट की खपत हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती है

5) हार्वर्ड के विशेषज्ञों ने पाया है कि कॉफी आपको टाइप 2 डायबिटीज़ और कार्डियोवैस्कुलर से जुड़े रोगों से बचाती है।

6) कॉफी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सिडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं।

7) कॉफी में भारी मात्रा में क्लोरेनोनिक एसिड पाए जाते हैं, जो सबसे जरूरी एंटीऑक्सिडेंट्स में से एक है।

कितनी कॉफी पीनी चाहिए?
विशेषज्ञों का सुझाव है कि एक व्यक्ति को एक दिन में 400 मिलीग्राम से अधिक कॉफी नहीं लेनी चाहिए। क्रीम और एडेड शुगर के बिना पीना सबसे अच्छा है। क्योंकि इससे आपको अधिक कैलोरी मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
