Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
वाइट राइस से कहीं ज्यादा हेल्दी होते है ब्राउन राइस, छिपा है सेहत का खजाना
ग्रेनोला बार से लेकर फ्लेवर्ड दही और पैकेज जूस की तरह बाजार में कई अन्हेल्दी चीजें मौजूद हैं। अगर ब्राउन ब्रेड की बात करें, तो कुछ लोग इसे वाइट ब्रेड से अधिक हेल्दी मानते हैं। लेकिन उन लोगों को यह नहीं मालूम कि यह वाइट ब्रेड ही है और इसे कलर देकर अलग तरीके से बनाया गया है। ठीक यही बात ब्राउन राइस के मामले में भी लागू होती है। कुछ लोग ब्राउन राइस को हेल्दी मानते हैं और कुछ लोग नहीं।
वैसे बाजार में ऐसे कई चीजें हैं जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं और उन चीजों को हेल्दी बताकर बेचा जा रहा है। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या वाकई ब्राउन राइस हेल्दी हैं या नहीं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्राउन राइस के फायदों के बारे में वैज्ञानिक क्या कहते हैं।

ब्राउन राइस और वाइट राइस में कौन से हेल्दी हैं?
पुलाव, बिरयानी, या इडली बनाने के लिए भारतीयों को अपने चावल पसंद हैं। ब्राउन राइस और वाइट राइस बहुत समान हैं और इनमें एकमात्र अंतर यह है कि बाहरी परत को हटाने के लिए वाइट राइस को पॉलिश किया जाता है। हालांकि इस प्रोसेस से इसके पोषण संबंधी सामग्रियों में अंतर हो सकता है।

बाल और त्वचा के लिए ब्राउन राइस
ब्राउन राइस में थैमाइन, नियासिन, विटामिन बी 5 और विटामिन बी 6 पाए जाते हैं। ये विटामिन स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए वाइट को ब्राउन राइस में बदलकर आप बाल और त्वचा के लिए अधिक फायदे पा सकते हैं।

शरीर दर्द को कम करने के लिए ब्राउन
ब्राउन राइस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये खनिजों हड्डी और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसलिए वाइट राइस की बजाय ब्राउन राइस खाने से आपको शरीर के दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज और हृदय रोग के लिए ब्राउन राइस
ब्राउन राइस में अधिक फाइबर पाए जाते हैं जिस वजह से यह उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि ब्राउन राइस से डायबिटीज का जोखिम 16 फीसदी कम हो सकता है।

वजन कम करने के लिए ब्राउन राइस
अध्ययनों से पता चलता है कि वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खाने से वजन घटाने और पेट को कम करने में मदद मिलती है। ब्राउन राइस में पाए जाने वाला चोकर आंत में फैट जमा नहीं होने देता है जो बदले में पेट का फैट कम कर देता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि प्री-मेनोपॉज वाली महिलाओं के पेट में जैम फैट के लिए और मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित पुरुषों को ब्राउन राइस से अधिक लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
