Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
डेली ड्रिंक करने वाले, इन सुपरफूड्स से रखे लीवर को स्वस्थ
हमारे स्वास्थ्य में लिवर की अहम भूमिका होती लेकिन एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने की वजह से इसको नुकसान पहुंच सकता है। लिवर शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर, हार्मोंस को तोड़ता है, रक्त को साफ करता है, वसा को पचाता है और जरूरी मिनरल्स और विटामिंस को बचाकर रखता है। लिवर को शरीर का सबसे ज्यादा काम करने वाला अंग भी कहा जा सकता है।
हवा और खाने में प्रदूषक तत्वों और विषाक्त पदार्थों की मौजूदगी के कारण लिवर को स्वस्थ रख पाना मुश्किल हो गया है।
लिवर के लिए बेहतर फूड्स

बादाम
बादाम विटामिन ई का स्रोत होते हैं जो फैटी लिवर की बीमारी से बचाता है। इसके अलावा ये ह्रदय के लिए भी फायदेमंद होता है।

केला
केले में पोटाशियम प्रचुर मात्रा में होता है। केले से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और धातु और विषाक्त पदार्थ रिलीज़ करता है जिससे लिवर बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है।

ब्लूबैरीज़
ब्लूबैरीज़ में बीमारियों से लड़ने वाले तत्व होते हैं। डार्क चॉकलेट, ऑलिव और बेर से लिवर रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

कॉफी
कॉफी के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं लेकिन रिसर्च में सामने आया है कि रोज़़ 2 से 3 कप कॉफी पीने से लिवर कैंसर का खतरा कम रहता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कई तरह के कैंसर जैसे लिवर कैंसर आदि से रक्षा करता है।

जड़ी-बूटियां
ऐसी कई जड़ी-बूटियां और मसाले हैं जो लिवर कैंसर से बचाते हैं। दालचीनी, जीरा, करी पाउडर, ऑरेगैनो, रोज़मैरी आदि लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं।

ओटमील
ओटमील में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट भरा हुआ महसूस करता है। रिसर्च में सामने आया है कि इससे लिवर संबंधी रोगों से भी बचा जा सकता है।

कच्ची सब्जियां
कच्ची सब्जियां जैसे बीट्स, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गाजर, फूलगोभी, ककड़ी, और पत्तेदार सब्जियां लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

पालक
पालक में प्रचुर मात्रा में ग्लुटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे लिवर को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो पालक को कच्चा या सलाद के रूप में खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
