Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
खाली पेट रोज खाएं ये फल, शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ्य
कई लोगों को तरबूज खाने पर डकार आती है और कुछ लोग ब्लोटिंग महसूस करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग केला खाने के बाद टॉयलेट की तरफ भागते हैं। वास्तव में आपको इस तरह की समस्याएं तब नहीं होंगी, जब आप खाली पेट फल खाएंगे। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल, गंजेपन, घबराहट जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो खाली पेट फल खाना शुरू कर दें। डॉक्टर हर्बर्ट शेल्टन के अनुसार, संतरे और नींबू जैसे कुछ फल अम्लीय हैं होते हैं जो शरीर में क्षारीय हो जाते हैं।

कीवी
यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसकी विटामिन सी सामग्री एक संतरे से दोगुना है।

सेब
रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो? हालांकि सेब में कम विटामिन सी सामग्री होती है, लेकिन इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड होते हैं जो विटामिन सी की गतिविधि को बढ़ाते हैं, जिससे कोलन कैंसर, दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

स्ट्रॉबेरी
प्रमुख फलों के बीच स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपकी बॉडी को कैंसर, ब्लड वेसल क्लोगिंग और फ्री रैडिकल से रक्षा करती है।

संतरा
दिन में 2-4 संतरे खाने से सर्दी को दूर रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, गुर्दे की पथरी को रोकने और विघटित करने तथा कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

तरबूज
इसमें 92 फीसदी पानी होता है। इसमें ग्लूटाथियोन भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। ये कैंसर से लड़ने वाले ऑक्सीडेंट लाइकोपीन का एक प्रमुख स्रोत हैं। तरबूज में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व विटामिन सी और पोटेशियम हैं।

अमरुद और पपीता
इन दोनों फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। अमरूद फाइबर का भे बेहतर स्रोत है, जिससे कब्ज को रोकने में मदद मिलती है। पपीता कैरोटीन में समृद्ध है। यह तत्व आँखों के लिए अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications