Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मोटापा कम करना है तो इन फूड को मिला कर खाएं एक साथ
आपको यह तो पता है कि वजन कम करने के लिए संतुलित आहार कितना जरुरी है, और सही आहार खाने से वजन आसानी से कम हो जाता है। यही नहीं अगर आप कुछ खास खाद्य पदार्थ को साथ में मिलकर खाएं तो शरीर की चर्बी जल्दी ख़त्म होती है। इनसे आपको भूख कम लगेगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

कुछ ऐसे आहार होते हैं जिन्हे खाने से आप ज्यादा मोटे, पेट में गैस, पानी की कमी और थकान होने लगती है। आपका पेट कितना ठीक है यह आपके पाचन तंत्र से पता चलेगा साथ ही इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
आपके अच्छे पाचन तंत्र से आपके अच्छे स्वास्थ का पता चलता है। इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में यह बातएंगे कि कुछ खाद्य पदार्थीं को साथ में मिला कर खाने से कैसे आसानी से वजन कम होता है।

1. अंडे और सब्जियां:
इन दोनों को साथ में खाने से आसानी से वजन कम होता है क्योंकि अंडा सब्जियों में पाए जाने वाले रंग कैरोटीन को अब्ज़ॉर्ब कर लेता है। इसे फिर जब ताजी सब्जियों के साथ मिलाया जाता है तो यह वेट लॉस के सफर को डबल कर देता है।

2. चिकन और लाल मिर्च:
लाल मिर्च कैलोरी को बर्न करके उसे शरीर की ऊर्जा में बदल देती है। वही चिकन में प्रोटीन पाया जाता है जिसे वजन कम करने में आसानी होती है।

3. बींस एंड कॉर्न:
अध्ययन से पता चला है कि बींस युक्त आहार से वजन आसानी से कम होता है। वहीँ कॉर्न में स्टार्च होता है, जो कार्बोहाइड्रेट भरपूर है और यह आंतों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है। इसे खाने से फिगर मेन्टेन रहता है।

4. ग्रीन टी और नींबू का रस:
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिन्हें कैटिंस कहा जाता है। नींबू जैसे खट्टे फल का रस ग्रीन टी में डाल कर पीने से कैटिंस कम हो जाता हैजिससे पचाने में आसानी होती है।

5. सैल्मन और असपरागस:
सैलमॉन में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है वहीँ असपरागस में फाइबर और प्रोटीन होता है जिससे शरीर से अधिक पानी निकल जाता है। इसे और स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक बनाने के लिए इसे स्टीम या बेक करके खाएं।

6. बादाम और ग्रीक दही:
कुछ विटामिन जैसे ए, डी और ई को फैट के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम में कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीँ ग्रीक दही में विटामिन डी पाया जाता है। इसे साथ में खाने से आसानी से वजन कम होता है।

7. एवोकाडो और पालक:
पालक और एवोकाडो दोनों में विटामिन और मिनिरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। और अगर इन्हे सलाद के साथ खाया जाए तो यह वजन कम करने में बहुत मदद करेगा। साथ ही पालक को अलाइव आयल के साथ खाना फायदेमंद होता है।

8. टूना और अदरक:
टूना में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। अदरक से पेट साफ़ रहता है जिससे पेट की ऐठन में आराम मिलती है। तो आप ताज़ा अदरक डाल कर टूना का सलाद बना कर खा सकते हैं।

9. नट बटर और केले:
इन दोनों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इसमें फाइबर भी पाया जाता है जिससे आपका पेट जल्दी भरेगा।

10. हल्दी और काली मिर्च:
हल्दी का प्रयोग बहुत सारी करी को बनाने में किया जाता है और इसमें जब काली मिर्च मिला दी जाती है तो इससे शरीर में बायोअवेलबिलिटी यानी इन दोनों को साथ में खाने से शरीर में फुर्ती आती है।



Click it and Unblock the Notifications
