Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खुल गया राज़, पुराने ज़माने में राजा-महाराजा ऐसे बढ़ाते थे अपनी इम्यूनिटी
प्राचीन काल में राजा-महाराजा अपनी यौन-शक्ति बढ़ाने के लिये एक से बढ़ कर एक जड़ी-बूटियों का उपयोग करते थे। जी हां, वह महंगी दवाइयों का सेवन नहीं करते थे बल्कि नीम-हकीम से जड़ी बूटीयां मंगवाते थे
और फिर उसका प्रयोग करते थे, जिससे वह दुश्मनों को तो अपनी ताकत का बल दिखा ही पाते थे साथ में अपनी महारानियों को भी खुश करते थे।

आयुर्वेद के अनुसार, प्राचीन वैद्य और हकीम विभिन्न जड़ी बूटियों और दवाओं को उन्हें लेने की सलाह देते थे। कुछ नुस्खे में सोने, चांदी और केसर का उपयोग भी शामिल था।
नपुंसकता दूर करने के उपाय
चलिये हम जानते हैं कि एक व्यक्ति का स्टैमिना बढ़ाने में विभिन्न सामग्रियां कैसे सहायक हो सकती है..

# 1 केसर
केसर नसों में रक्त प्रवाह की दक्षता को बढाता है जिससे प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

#2 शतावरी
शराब या धूम्रपान के कारण जननांगों में आए तनाव को शतावरी की मदद से समाप्त किया जा सकता है। इससे शुक्राणुओं की संख्या में भी सुधार करने में मदद मिलती है।
कैसे लेते हैं: एक चम्मच घी और चीनी के साथ आधा चम्मच शतावरी पावडर लें। बाद में दूध पीना ना भूलें।

# 3 शिलाजीत
कमजोर प्रतिरक्षा, बुढ़ापा और स्तंभन दोषों की समस्याएं, जो नसों में रक्त के समुचित प्रवाह की कमी की वजह से होती है वह शिलाजीत की मदद से ठीक की जा सकती है।
कैसे लें: आप शीलाजीत की एक चुटकी को घी या शहद के साथ ले सकते हैं।

#4 इमली का बीज
शुक्राणु की संख्या बढाने और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की बीमारी को दूर करने में इमली के बीज काफी फायदेमंद हो सकते
कैसे लें: आपको दिन में दो बार चीनी और दूध के साथ बीज के पाउडर का उपभोग करना होगा।

# 5 अश्वगंधा
अश्वगंधा कमजोरी, रोगक्षमता बढाने और शुक्राणुओं के निम्न स्तर के इलाज के लिए जाना जाता है।
कैसे लें: अश्वगंधा पाउडर के चम्मच को गुनगुने दूध से लिया जाता है।

# 6 आमला
यूरीन की समस्या, कम शुक्राणुओं की संख्या और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के इलाज में आमला बहुत फायदेमंद है।
कैसे लें: सोते समय आमला पाउडर और चीनी की एक समान मात्रा लें। फिर बाद में गुनगुने दूध का सेवन करें।

डॉक्टर की सलाह के बिना न लें
हांलाकि ये जड़ी बूटियां काफी फायदेमंद हैं लेकिन यह हर किसी के शरीर पर अलग अलग तरीके से काम करती हैं। हो सकता है कि आपको किन्हीं चीजो से एलर्जी हो इसलिये इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से जरुर पूछें।



Click it and Unblock the Notifications
