Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
ऑफिस में काम करने वाले सींखे हाई बीपी को काबू करने के 5 तरीके
ऑफिस में काम करने वालों को हाई बीपी की समस्या काफी होती है, ऐसे में सीखिये कि उसे कैसे कंट्रोल में लाएं।
अगर आपको हाई बीपी की प्रॉब्लम है तो, उसका सिर्फ नंबर ही अपने दिमाग में मत रखिये। बल्कि इसे कैसे कंट्रोल कर के रखना है वो भी जानिये।
ऑफिस में जॉब करने वालों को वैसे तो अनेको बीमारियां होnजाती हैं लेकिन उनमें से हाई बीपी की समस्या और भी ज्यादा लोंगो को होती है।
अगर आपको भी हाई बीपी की समस्या है, तो दवाइयों पर निर्भर ना रह कर अपनी लाइफस्टाइल में चेंज कीजिये। इससे आपकी दवाइयों का खर्च घटेगा और धीरे धीरे आप दवायों का सेवन करना भी बंद कर देंगे।
अगर ऑफिस वाले हैं तो अब ऑफिस का बहाना मत दीजिये क्योंकि हाई बीपी बहुत खतरनाक बीमारी है। आज हम उन लोंगो के लिये टिप्स लाए हैं, जिन्हें हाई बीपी है और वे ऑफिस में काम करते हैं।

लिफ्ट की जगह करें सीढ़ियों का प्रयोग
सीढ़ियां चढ़ने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा और लगे हाथों आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी। इससे दिल भी स्वस्थ रहेगा लेकिन हां, अगर सीने में दर्द शुरु हो जाए या सांस फूलने लगे, तो अपने डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

कॉफी ज्यादा ना पिएं
ऑफिस में थकान और आलस को दूर करने के लिये ज्यादा कॉफी पा पिएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। जिनको हाई बीपी की समस्या है उन्हें लंबे समय तक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जगह पर ग्रीन टी पिएं।

बाहर का खाना ऑर्डर ना करें
ऑफिस में बाहर की जगह घर पर खाना लाएं। घर के खाने में कम नमक, तेल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। साथ ही अपने लंच बॉक्स में ढेर सारे फल और सब्जियां पैक करें, जिसे आप शामा को स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।

डेस्क से थोडी-थोड़ी देर पर उठें
लंबे समय तक सीट पर ना बैठें और एक आधे घंटे पर उठ कर टहलें। लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म घटता है और मोटापा, हाई बीपी और मधुमेह की बीमारियां होती हैं।

प्रेशर और स्ट्रेस से दूर रहें
काम का बोझ ज्यादा ना लें, प्रेशर आने पर सीट से उठ कर कुछ देर टहलें या अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें। काम में प्रेशर तो आएगा ही लेकिन इसे हैंडल करने का तरीका भी आपको ही सीखना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
