Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
दीपावली पर मोटापा ना बढ़े इसके लिये आजमाएं ये टिप्स
भारत में त्योहारों का अपना महत्त्व है,या यूं कहे कि यहाँ त्योहारों की भी एक सामानांतर दुनिया है.
दीपावली हिन्दुस्तान के सबसे पुराने और प्रचलित त्योहारों में से एक है. कई कहानियों और किम्वदन्ती के बीच ये त्यौहार एक महत्पूर्ण सन्देश देता है. आधुनिक दौर में स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की प्राथमिक वरीयता है.

प्रदूषण, अनुचित खानपान, अव्यवस्थित दिनचर्या, ये वो कारक हैं जिनकी वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. त्योहारों के इस सीजन में कई लोग ज्यादा मिठाइयां खाकर अपना वजन बहुत बढ़ा लेते हैं. ऐसे में यह ज़रूरी है कि आप अपना ख्याल रखें और ऐसे टिप्स आजमाएं जिनसे आपका वजन कंट्रोल में रहे. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं.

1) हेल्दी चीजें खाएं :
कहते हैं की स्वास्थ्य सही रहेगा तभी आप त्योहारों का असली मजा ले पाएंगे. ऐसे में आप इन दिनों डाइट में अधिक से अधिक हेल्दी चीजें खाएं. घर पर अगर आप कोई मिठाई बना रहे हैं तो उसमें शुगर की मात्रा कम डालें. चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर आप मधुमेह या उच्च रक्तचाप जैसी बिमारी से पीड़ित हैं तो आपको अपने पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है.

2) खानपान की मात्रा पर नियंत्रण रखें:
दीपावली में मिठाइयों और अन्य बाजारू पदार्थों की भरमार होती है. हर कोई गिफ्ट में ढेरों मिठाईयां और ड्राई फ्रूट्स देता है. ऐसे में अपने ऊपर कंट्रोल रखें और सीमित मात्रा में इन चीजों का सेवन करें. त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार रहती है. ऐसे में आपकी ज़रा सी लापरवाही शारीरिक नुकसान का कारण बन सकती है.

3) तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन:
दीपावली में ना चाहते हुए भी आप कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिससे अपच की समस्या हो जाती है. अपच से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें. फ्रूट जूस और पानी का अधिक सेवन से पेट में हल्कापन महसूस होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा.

4) घरेलु उपचार को प्राथमिकता दे:
भारतीय त्यौहार, खास तौर पर दीपावली जैसे त्यौहार कई मायनों में संवेदनशील भी होते हैं. ऐसे में हमें प्राथमिक स्तर पर तैयार रहना चाहिए. चाहे खान पान हो या आतिशबाजी,हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए साथ ही यदि छोटी मोटी परेशानी आ भी जाए तो हमें कुछ घरेलु उपचार तैयार रखने चाहिए.

5) डाइट प्लान :
इस दौरान सबसे ज़रूरी है कि आप डाइट प्लान अच्छे से करें. अगर आप इन तीन चार दिनों का डाइट प्लान अच्छे से तैयार करके रख लेते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं. इससे आप अनचाही चीजें खाने से बच जायेंगे और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी.

6) एक्सरसाइज :
त्योहारों के सीजन में कभी भी एक्सरसाइज को स्किप ना करें. किसी भी कीमत पर आपको रोजाना कम से कम 40 मिनट एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और आप स्वस्थ रहते हैं.

7) आयुर्वेदिक उपचार :
इस दौरान अगर आपको कोई भी शारीरिक दिक्कत होती है तो ऐसे में आयुर्वेदिक तरीके से उसे ठीक करने की कोशिश करें. कॉफ़ी या कोल्ड ड्रिंक की बजाय रोजाना नींबू पानी पिएं. नींबू पानी पीने से पाचन भी शि रहता है और शरीर की इम्युनिटी पॉवर भी मजबूत रहती है.

8) शुगर युक्त ड्रिंक का सेवन ना करें:
त्योहारों के मौके पर लोग बहुत अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक या अधिक शुगर युक्त ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं. आपको बता दें कि ऐसे ड्रिंक का अधिक सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है और इससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए इनकी बजाय नारियल पानी या छाछ पिएं.

9) धीमें चबाकर खाएं :
सबसे ज्यादा ये ज़रूरी है कि आप जो भी खाएं उसे पूरी तरह चबाकर खाएं. बचपन से हमें यह सिखाया जाता है कि खाना को हमेशा धीमें धीमें चबाकर खाना चाहिए. वास्तव में जब आप धीमें धीमें खाते हैं तो खाने से लार घुलमिल जाता है और फिर ये चीजें पेट में जाकर आसानी से पच जाती हैं.

10) खाना स्किप ना करें
अगर आप सोंचते हैं कि एक टाइम खाना छोड़ कर आप पतले हो जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको एक हेल्दी डाइट खानी चाहिये जिसमें सारा पोषण मिला हो।



Click it and Unblock the Notifications
