Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
ज्यादा आलू खाते हैं तो आपको हो सकते हैं ये 5 नुकसान
आलू को मजे लेकर हम खाते सब हैं फिर चाहे वह सब्जी में हो या आलो की चाट या टिक्की या फिर किसी औरअन्य रूप में हो। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू खाने के नुकसान भी है। वैसे आलू उत्पादन में भारत तीसरे स्थान पर जबकि रूस दूसरे और चीन पहले स्थान पर है।
हालाकि आलू का उत्पत्ति स्थल दक्षिणी अमेरिका को माना जाता है, जहां से यह यूरोप तथा अन्य दूसरे देश में फैला है। भारत में आलू का उत्पादान सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में किया जाता है। आलू वैसे तो बड़ा स्वादिष्ट लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है और इसके कई नुक्सान है। आइये जानते हैं इसके खाने के नुक्सान।

1. कैलोरी
जो लोग मोटापे से ग्रसित हैं उन्हें आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। मक्खन, पनीर और खट्टा क्रीम जैसे लोकप्रिय उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ के साथ आलू को बनाना और उसे खाना आपके मोटापे को बढ़ा सकता है। ऐसे आहार लेने से शरीर में वसा और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा फ्राइड आलू, आलू के चिप्स और पैटी में भी वसा और कैलोरी में अधिक होती है।

2. ब्लोटिंग हो सकती है
आलू भारतीय खाने की सबसे प्रतिष्ठित सब्जियों में से एक है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको गैस की समस्या पैदा कर सकता है। आलू का ज्यादा सेवन गैस, पेट के दर्द और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ा सकता है। यह समस्या तब ज्यादा बढ़ती है जब आप उच्च वसा वाले आलू का सेवन करते हैं या फिर, आलू का ज्यादा सेवन या बहुत जल्दी आलू का सेवन करते हैं।

3. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स
आलू खासकर छिली हुए आलू आपके रक्त शर्करा यानी बल्ड शुगर को प्रभावित करते हैं। आपको बता दें कि आलू में हाई ग्लायइसेमिक इंडेक्स् होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्सि बल्ड शुगर और इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है। आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ भी हाई-ग्लिसेमिक हैं। आलू अगर ज्यादा मात्रा में कह्या जाए तो इससे बल्ड सुगर असंतुलन होता, इसके साथ टाइप 2 मधुमेह और मधुमेह की समस्या बढ़ जाती हैं। उधर लो ग्लाेइसेमिक इंडेक्सक वाले आहार के सेवन से ब्लड में ग्लूजकोज की मात्रा कंट्रोल में रहती है जिसके कारण मोटापा और डायबिटीज के होने का खतरा कम होता है।
4. सड़े हुए आलू का सेवन कभी न करें
एक शोध के अनुसार खराब या सड़े हुए आलू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इसे गर्भवती महिलाओं को खाने से बचना चाहिए। आपके होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। सड़े हुए आलू या हरे आलू में सोलेनाइन, चैकोनिन और आर्सेनिक जैसे तत्व की अधिकता हो जाती है, यह जहरीला तत्व है। ऐसे आलू के सेवन से जी मिचलाना, सिरदर्द, डायरिया, उल्टी की समस्या हो सकती है।
5. इन बीमारियों में आलू का सेवन न करें
वात, अफारा और कब्ज की बीमारी होने पर आलू का सेवन न करें। इसके अलावा अतिसार, प्रवाहिका, बवासीर रोग में भी आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। खास कर बवासीर के रोगियों को आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे बवासीर में अधिक खून निकलने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications