Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
दूध, दही के अलावा इन 5 चीजों में भी होता है भरपूर कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण है। 19 से 64 साल के लोगों को रोजाना 700 एमजी कैल्शियम खाने की सलाह दी जाती है। इसके मुख्य स्रोत दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट हैं।
न्यूट्रिशनिश्ट फरीदा-हरजू-वेस्टमेन आपको डेयरी प्रोडक्ट के अलावा अन्य चीजों के बारे में बता रही हैं जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

वाइट बीन्स
सफेद बीन्स न केवल प्रोटीन, आयरन और फाइबर का बेहतर स्रोत है बल्कि इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसकी एक खुराक से आपको लगभग 175 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है।

संतरे
कई लोग यह नहीं जानते हैं कि संतरे में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। एक संतरे से आपको 70 एमजी से ज्यादा कैल्शियम मिलता है, जोकि आपकी रोजाना की जरूरत का 6 फीसदी है।


बादाम
बादाम कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आपको ऊर्जा मिलती है। केवल बादाम में ही नहीं कई अन्य नट्स में भी उच्च मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां जैसे काले में कम कैलोरी, कम फैट और फाइबर व कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। आप इस सब्जी को नियमित रूप से अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकोली
ब्रोकोली को एक सुपर वेजिटेबल माना जाता है। यह विटामिन ए-के और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरसका बेहतर स्रोत है। लेकिन इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications