Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में नहीं पड़ना बीमार तो अपनाएं ये खास नियम
सर्दियों में शरीर के अंदर काफी परिवर्तन होते हैं, जिसके लिये आपके शरीर को मजबूत होने की आवश्यकता पड़ती है।सर्दियों में आपका शरीर मजबूत बना रहे, इसके लिये आपका बैलेंस डाइट लेना आवश्यक है।
क्या कभी सोंचा है कि सर्दियों में आपको कौन सी चीजें सबसे ज्यादा खानी चाहिये? हम ऐसा इसलिये पूछ रहे हैं क्योंकि मौसम बदलने के साथ साथ हमारे शरीर की जरुरते भी बदलती हैं।
सर्दियों में शरीर के अंदर काफी परिवर्तन होते हैं, जिसके लिये आपके शरीर को मजबूत होने की आवश्यकता पड़ती है।सर्दियों में आपका शरीर मजबूत बना रहे, इसके लिये आपका बैलेंस डाइट लेना आवश्यक है।
आइये जानते हैं आपको सर्दी के मौसम में कौन सी चीजें खानी चाहिये।

डाइट में अमीनो एसिड शामिल करें
अगर आप सर्दियों में खराब महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका सेरोटोनिन लेवल कम है, यह कैमिकल मूड को ऊपर करता है। आपको इन दिनों बींस, पालक, मछली और सब्जियां खानी चाहिये।

खाने में विटामिन डी शामिल करें
सर्दियों में दिन छोटे हो जाते हैं और आप धूप में नियमित रूप से निकले, ऐसा कम ही होता है। इससे शरीर को पूरी पूरी तरह से विटामिन डी नहीं मिल पाता इसलिये आपको अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिये जिसमें विटामिन डी भरी हों। सी फूड और सॉल्मन मछली सबसे अच्छी मानी जाती है।

फल और सब्जियां खाएं
आपको ढेर सारी रंग बिरंगी सब्जियां और फल खाने चाहिये। इनमें ढेर सारे मिनरल्स, विटामिन्स और फाइटोकैमिकल्स होते हैं, जो आपको बीमारियों से बचाएंगे। इसलिये गाजर, पालक, शिमला मिर्च, अनार और सेब आदि खाएं।

विटामिन सी का सेवन करें
विटामिन सी आपको इंफेक्शन जैसे सर्दी और कफ से बचाने में मदद करता है। यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। इसके लिये आपको संतरा, मुसंबी और शिमला मिर्च खाना चाहिये।

प्रोबायोटिक लें
अपने पेट को हमेशा खुश रखने के लिये प्रोबायोटिक का सेवन करें क्योंकि इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं। इससे आपका पेट हमेशा ठीक रहेगा।

डाइट में कॉम्पलेक्स कार्ब शामिल करें
अपने ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने के लिये डाइट में कॉम्पलेक्स कार्ब लें जैसे साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसे चिकन आदि।



Click it and Unblock the Notifications
