Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है तो आज से ही खाना शुरू कर दे ये चीजें
हाई ब्लड प्रेशर जिसे हम हाइपरटेंशन के नाम से भी जानते हैं इस दौर की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण किसी भी उम्र के लोग इसके मरीज होते जा रहे हैं।
यह बीमारी शरीर में ब्लड प्रेशर के बढ़ने के कारण होती है मतलब इस दौरान शरीर में खून का प्रवाह और दवाब दोनों काफी बढ़ जाता है। जिस वजह से कार्डियक अरेस्ट, किडनी फेल होना या हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर ससस्याएं हो सकती हैं।


कई बार आनुवांशिक कारणों की वजह से भी यह बीमारी होने लगती है वैसे अधिकतर मामलों में खराब खानपान और सुस्त जीवनशैली की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। हेल्दी डाइट और सही इलाज की मदद से आप काफी हद तक इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

केला :
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि केले के सेवन से भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की अधिक मात्रा हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए रोजाना दूध के साथ केला खाएं या फिर आप केले का स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।

लहसुन :
रोजाना डाइट में लहसुन को शामिल करने से शरीर में नाइट्रिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो रक्त धमनियों को चौड़ा करने में मदद करती है जिससे ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है। इसलिए आप चाहे तो कच्चा लहसुन खा सकते हैं या सलाद में लहसुन डालकर खाएं।

हरी सब्जियां :
पालक और केल जैसी हरी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये सारी चीजें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसलिए रोजाना हरी सब्जियों का सेवन ज़रूर करें।

लो फैट डेरी आइटम :
ऐसे डेरी प्रोडक्ट्स जिसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है वे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसलिए रोजाना लो फैट मिल्क और योगर्ट का सेवन ज़रूर करें।

साबुत अनाज :
अनाजों में फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है और अधिकतर साबुत अनाजों के सेवन से ट्राईग्लेसराइड का लेवल कम होने लगता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसलिए डाइट में अधिक से अधिक साबुत अनाजों को शामिल करें।

नट्स :
यह हम सभी जानते हैं कि नट्स में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और हेल्दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनके सेवन से शरीर में बेहतर तरीके से ब्लड फ्लो होने लगता है जिस वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

बीज :
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप रोजाना सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाना शुरू कर दें। ये बीज ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
