Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बहुत जल्दी थक जाने की समस्या से परेशान हैं तो आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें
ऑफिस में सुबह से बैठे बैठे जब आप काम करते रहते हैं तो दोपहर तक थकान होना सामान्य बात है और इसी कारण से कई लोग ऑफिस में शाम को अपनी क्षमता अनुसार काम नहीं कर पाते हैं। कई लोग इस थकान को दूर करने के लिए थोड़े थोड़े अंतराल पर चाय कॉफ़ी भी पीते रहते हैं।
आपको बता दें कि चाय कोफी के सेवन से कुछ देर के लिए तो आपको एनर्जी मिल जाती है लेकिन लम्बे समय तक इनका सेवन नुकसानदायक ही है।

अगर आप घर पर भी थोड़ा सा काम करने पर थकने लगते हैं तो ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिससे शरीर को एनर्जी मिले।
शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा जितनी ज्यादा होगी आपको उतनी ही अधिक मात्रा में एनर्जी मिलती रहेगी। इसके अलावा पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर चीजें आपके स्वास्थ्य को भी दिन प्रति दिन बेहतर बनाती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके रोजाना सेवन से आप थकान की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

केला :
केला एक ऐसा फल है जिसे एनर्जी बूस्टर माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल शुगर, एमिनो एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की बहुत अधिक मात्रा पायी जाती है। इससे आपकी एलर्टनेस भी बढ़ती है और एक केला खाने से ही करीब 80-120 कैलोरी मिल जाती है। इसलिए रोजाना केले ज़रूर खाएं।

नट्स :
एक मुठ्ठी नट्स आपको एनर्जी से भर देते हैं। कभी भी आपको थकान महसूस हो तो तुरंत थोड़ा सा नट्स खा लें थकान अपने आप खत्म हो जायेगी। इसमें मौजूद पोषक तत्व और हेल्दी ऑयल बहुत देर तक आपको उर्जा से भरपूर रखते हैं।

अंडे :
पूरी दुनिया में नाश्ते में अंडे खाना लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि नाश्ते में उबले अंडे खाने से आप दिन भर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इसमें प्रोटीन और एसेंशियल एमिनो एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है साथ ही इसमें विटामिन डी और विटामिन बी भी अधिक मात्रा में मिलता है। इस लिहाज से यह थकान भगाने के लिए सबसे उपयुक्त चीज है।

एवोकैड़ो :
इस फल को सुपरफ़ूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें विटामिन बी, सी, के और मिनरल्स की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि रोजाना सिर्फ एक एवोकैड़ो खाने से ही आपको सारे ज़रूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर आपके पाचन को भी दुरुस्त रखता है। इसलिए रोजन कम से कम एक एवोकैड़ो ज़रूर खाएं।

डार्क चॉकलेट :
चॉकलेट तो वैसे भी हर किसी को बहुत पसंद आते हैं। इसमें मौजूद कैफीन और थियोब्रोमीन जैसे यौगिक अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं साथ ही साथ आपके मूड को भी बेहतर बनाये रखते हैं।

हरी सब्जियां :
लंच और डिनर में अगर आप रोजाना हरी सब्जियों को शामिल करते हैं तो फिर थकान का नामोनिशान ही नहीं रहेगा। हरी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा तो कम होती है लेकिन फाइबर और मिनरल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से शरीर जल्दी थकता नहीं है। अपनी डाइट में पालक, मूली, मेथी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करें।

पानी :
शरीर के सभी अंगों को सही ढंग से काम करने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना बहुत ज़रूरी है। जैसे ही पानी की कमी होगी तो अंग ठीक से कम करना बंद कर देते हैं और थकान होने लगती है। इसलिए दिन भर में 10 गिलास पानी ज़रूर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
