Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इस बेशकीमती औषधि को पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी और घटेगा मोटापा
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप इस अदरक के जूस को घर पर कैसे बनाएं और इससे क्या क्या फायदे हैं। आइये पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन और मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है तो निराश न हों। वजन कम करने का सबसे आसान घरेलू उपाय आपके किचन में ही मौजूद है। हम बात कर रहे हैं अदरक की, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अदरक का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है और एक्सपर्ट के अनुसार वजन कम करने के लिए अदरक का जूस पीना सबसे ज्यादा प्रभावी है। यह जूस आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है जिससे आप हर तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा अदरक में मौजूद विटामिन और मिनरल आपको कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप इस अदरक के जूस को घर पर कैसे बनाएं और इससे क्या क्या फायदे हैं। आइये पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
सामग्री :
- ताजा अदरक
- जूसर
- पतला जालीदार कपडा (Cheese cloth)
- एक कटोरा
बनाने की विधि :
सबसे पहले अदरक को पतले पतले टुकड़ों में काट लें और उसे लगभग डेढ़ लीटर पानी में उबाल लें। इसे तक तक उबालें जब तक अदरक एकदम मुलायम न हो जायें। अब जालीदार कपड़े की मदद से इसे छान लें और जूस को ठंडा होने के लिए रख दें।
मात्रा : बेली फैट को कम करने के लिए अगले एक महीने तक रोजाना इस जूस को एक गिलास पियें। वजन और चर्बी कम करने के अलावा भी इस जूस के कई और भी फायदे हैं।

#1
यह शरीर में उपस्थित खराब कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा को कम करता है साथ ही ब्लड फ्लो में आने वाली रुकावटों को भी खत्म कर देता है जिससे हार्ट अटैक का ख़तरा कम हो जाता है।

#2
पीरियड्स में होने वाला दर्द हो या दांत में दर्द हो यह हर तरह के दर्द में आराम पहुंचाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमताएं होती हैं जिससे यह खून की नलियों को इन्फ्लेम्ड होने से रोकता है। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर कर देता है जिससे सभी तरह के दर्द से आराम मिलता है।

#3
अगर आपको मिचली या उल्टी आ रही है तो ऐसे में अदरक का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह पेट में मौजूद सभी तरह की गंदगी को साफ़ करने में मदद करता है और खासतौर पर सफ़र में होने वाली उल्टियों को रोकने में यह बहुत मददगार है।

#4
अगर आप हेमरॉइड या बवाशीर से पीड़ित हैं तो उसके इलाज में भी अदरक का जूस फायदा पहुंचाती है।

#4
शरीर में ब्लड फ्लो की मात्रा को बढ़ाने में इसका अहम रोल है। इसलिए रोजाना इस जूस का सेवन करें।

#5
अगर आप कब्ज़, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याओं से रोज परेशान रहते हैं तो अब अदरक का जूस पीना शुरू कर दें। अदरक का जूस पीने से खाए हुए खाने की पेट से आंत में जाने की प्रक्रिया और आसान हो जाती है जिससे आपका पाचन दुरुस्त रहता है।

#6
अदरक के जूस का नियमित सेवन शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन करना चाहिए।

#7
अगर आप माइग्रेन में होने वाले तेज सिरदर्द से अक्सर परेशान हो जाते हैं तो अब इस जूस को पीना शुरू कर दें। यह एकदम पेन किलर की तरह काम करता है और सिरदर्द से बहुत जल्द आराम मिलता है।

#8
अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर को फैलाने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए इसके सेवन से कैंसर का ख़तरा कम होता है। इस जूस के नियमित सेवन से खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

#9
अगर आप अपनी बॉडी को डिटाक्स करना चाहते हैं तो डिटाक्स डाइट में इस गुणकारी अदरक के जूस को ज़रूर शामिल करें। यह शरीर में मौजूद खराब टोक्सिन को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

#10
अदरक ब्लड थिनर की तरह काम करता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए इस जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर पियें।

#11
अदरक का जूस आर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिलता है।

#12
इसमें एंटीवायरल और एंटीफंगल क्षमताएं होती हैं जो सर्दी जुकाम या फ्लू के असर को कम करती हैं। अगर आप सर्दी से परेशान हैं तो दिन में दो बार इस जूस का सेवन करें। यह सर्दी-जुकाम फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में बहुत ही असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
