Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
कमर और हिप से वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं अदरक का पानी
अदरक का पानी पीने से ना केवल वजन कम होता है बल्कि आपको विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इससे आपके हिप्स, वेस्ट और थाइज पर जमा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है। आपने वजन कम करने वाली बहुत से चीजों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अदरक के पानी से भी वजन कम किया जा सकता है?
जी हां, अदरक का पानी पीने से ना केवल वजन कम होता है बल्कि आपको विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इससे आपके हिप्स, वेस्ट और थाइज पर जमा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए अदरक का पानी ऐसे करें तैयार
अदरक का पानी आपके शरीर के लिए रक बेहतर चीज है। इससे शरीर की सफाई होती है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है. वास्तव में यह बॉडी के डिटाक्सिफिकैशन के लिए बेहतर चीज है।
सामग्री
- अदरक- 3 से 4 टुकड़े
- पानी- 1.5 लीटर
- नींबू- (वैकल्पिक)
विधि
सबसे पहले मध्यम आंच पर पानी को उबाल लें। उबले पानी में अदरक के टुकड़े डालें। मध्यम आंच पर 15 मिनट का पानी को उबलने दें। गैस बंद करें और इसे इसे ठंडा होने दें। लीजिए अदरक का पानी तैयार है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है
अदरक में औषधीय गुण होते हैं जिस वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कम करता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अदरक का पानी पीने से सीरम और लीवर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से अदरक का पानी पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है. यह गठिया और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे रोगों के लिए अत्यधिक प्रभावी है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है अदरक
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिस वजह से यह रेडिकल्स सेल्स को हटाने में मदद करता है। आपको बता दें कि इन सेल्स को हानिकारक माना जाता है जिससे कैंसर जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कैंसर से बचाता है
अदरक का पानी पीने से आपको कैंसर का खतरा कम होता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जिस वजह से इसे डायट में शामिल करने से कैंसर से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications
