Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जानें, सब्जियों को पकाने का सही तरीका, जिससे मिले ढेर सारा पोषण
हाँ ये सच है कि कई बार खाना पकाने के गलत तरीकों की वजह से हम भोजन के पोषक तत्व नष्ट कर देते हैं. सब्जियों का सही फायदा पाने के लिए ज़रूरी है कि उन्हें खास तरीके से पकाया जाए ताकि उनके पोषक तत्व बरकरार रहें.
Faasos! Get Upto 50% Cashback On All Food Orders*
यह लेख आपको बताएगा सब्जियों को पकाने के सही तरीके के बारे में. साथ ही हम आपको यह भी बताएँगे कि कि वोकौन से गलत तरीके हैं जिनका प्रयोग सब्जियों को पकाने में नहीं करना चाहिए जिससे उनके पोषक तत्व बरकरार रहें.
सब्जियों में बहुत सारे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और सही तरीके से उन्हें पकाने पर यह तत्व सीधे हमारे खून का हिस्सा बन जाते हैं.
इन कुछ तरीकों के प्रयोग से आपके स्वास्थ और सेहत पर बहुत अच्छा असर होगा.

1. लहसुन:
लहसुन को काटने से बेहतर होता है उसे चाक़ू से कुचलना. ऐसा करने से लहसुन में मौजूद एंजाइम एलीसिन स्रावित होता है जो हृदय तथा रक्तवाहिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद है.

2. गाजर:
शोधों में यह पाया गया है कि गाजर को काटने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इसीलिए सलाद या सूप में प्रयोग करते समय गाजर को बिना काटे ही उसका प्रयोग करें,

3. आलू:
आलू को तलने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और इसका सेवन करने पर आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, वज़न बढ़ता है. आलू को उबालकर खाने से यह बहुत सेहतमंद हो जाता है और कैंसर तथा रक्त चाप को नियंत्रित रखता है.

4. सलाद ड्रेसिंग:
सलाद की सजावट में प्रयोग किये जाने वाले केचप और सॉस में बड़ी मात्रा में वसा होता है अतः इसके प्रयोग से बचें. आप चाहें तो घर में अपने हिसाब से ड्रेसिंग तैयार कर लें.

5. पके हुए सेब और नाशपाती:
इन फलों को पकने पर ही खाएं क्योंकि पकने पर इनमें एमिनो अम्लों की मात्रा बढ़ जाती है. इससे ये शरीर को बीमारी और खतरनाक पदार्थों से लड़ने में मदद करते हैं.

6. ब्रोकली
ब्रोकली स्वास्थ के लिए वरदान है अतः इसको पकाते समय इसके पोषक तत्वों का ध्यान रखना ज़रूरी है. ब्रोकली को भाप में पकाना सबसे बेहतर तरीका है और इसे तलने से बचना चाहिए. भाप में पकी ब्रोकली का सेवन खतरनाक बीमारियों जैसे स्तन और त्वचा के कैंसर से लड़ने में सहायता करती है.



Click it and Unblock the Notifications
