Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खुशखबरी! लंबे समय तक जी सकते हैं कॉफी पीने वाले लोग
Drinking coffee could lead to a longer life, according to a new study reported by US researchers at the University of Southern California (USC).
कॉफी पीने से आप लंबे समय तक जी सकते हैं। इस बात का खुलासा दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूएससी) में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने किया है।
180,000 से अधिक प्रतिभागियों के एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि रेगुलर या डिकैफ़िनेटेड कॉफी पीने वाले लोग स्वस्थ रहते हैं और उनकी उम्र बढ़ती है।
शोधकर्ताओं ने जर्नल ऐनलल्स ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन में रिपोर्ट दी है कि जो लोग दिन में एक कप कॉफी का सेवन करते हैं, उनके उन लोगों की तुलना में मरने की संभावना 12 फीसदी कम होती है, जो कॉफ़ी नहीं पीते हैं।
इसके अलावा जो दिन में दो से तीन कप कॉफ़ी पीते हैं उनके मरने की संभावना 18 फीसदी कम होती है।

वास्तव में कॉफ़ी पीने से हार्ट डिजीज, कैंसर, स्ट्रोक, डायबिटीज और सांस व किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है जिस वजह से मौत का खतरा कम होता है।
इस शोध में अफ्रीकी-अमेरिकी, जापानी-अमेरिकी, लैटिनो और गोरे शामिल थे। ऐसी जांच महत्वपूर्ण होती है क्योंकि जीवन शैली के पैटर्न और बीमारी के जोखिम नस्लीय और जातीय पृष्ठभूमि में काफी भिन्न हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात किसी एक समूह का निष्कर्ष जरूरी नहीं है कि अन्य लोगों पर लागू हो।

लेखकों के मुताबिक, हालांकि यह अध्ययन नहीं दिखाता है कि कॉफी में कौन से रसायन के फायदेमंद प्रभाव पड़ सकते हैं. लेकिन यह स्पष्ट है कि कॉफी एक स्वस्थ चीज है और इसे जीवन शैली में शामिल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
